Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में जंगल राज : संतलाल बिंद की हिरासत में मौत पुलिस और भू-माफियाओं के गठजोड़ का नतीजा

इलाहाबाद : रिहाई मंच ने इलाहाबाद के झूंसी थाना के वार्ड संख्या आठ के निवासी वृद्ध संतलाल बिंद की हिरासत में मौत को प्रदेश में बढ़ रहे पुलिसिया गुण्डाराज का एक और उदाहरण बताते हुए पूरे थाने के पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। रिहाई मंच का 5 सदस्यीय जांच दल जल्द घटना स्थल का दौरा करेगा। इलाहाबाद रिहाई मंच प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह और अनिल यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस और भू माफियाओं का गठजोड़ बना हुआ है।

जमीन विवाद के मामले में वृद्ध संतलाल बिंद को जिस तरह पूछताछ के नाम पर पुलिस थाने उठा ले गई थी और देर शाम तक जब संतलाल घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की तब गांव में मंदिर के पास उनकी लाश मिली, इससे पुलिस का आपराधिक चरित्र उजागर हो गया है। जिस तरीक से संतलाल बिंद की मौत के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करने से भागती रही उससे साफ होता है कि पुलिस और भूमाफियाओं के गठजोड़ का नतीजा है संतलाल बिंद की हत्या। प्रदेश सरकार तत्काल दोषी पुलिस अधिकारियों समेत भूमाफियाओं को गिरफ्तार करे।

द्वारा जारी-
अनिल यादव
कार्यकारिणी सदस्य
रिहाई मंच
09454292339

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन