Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी पर नजर आएंगे वरिष्ठ पत्रकार सतीश के सिंह!

वरिष्ठ पत्रकार सतीश के. सिंह एक बार फिर एनडीटीवी की स्क्रीन पर दिखाई देना शुरू कर चुके हैं। एनडीटीवी पर वह बंगाल चुनाव की बारीकी से नब्ज टटोलते नजर आ रहे हैं। सिंह को मीडिया जगत में एक सशक्त और विश्वसनीय नाम माना जाता है। तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में वह टीवी न्यूज के विकास को बेहद करीब से देखने वाले पत्रकारों में शुमार हैं।

सतीश के. सिंह ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 1993 में एक अंग्रेजी मैगजीन से की थी। उस समय देश में निजी मीडिया का विस्तार शुरू हो रहा था और पत्रकारिता में नए प्रयोग हो रहे थे। शुरुआती दौर में उन्होंने रिपोर्टिंग, रिसर्च और लेखन की बारीकियां सीखीं। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह के प्रोजेक्ट ‘हैलो जिंदगी’ से जुड़कर सामाजिक और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ विकसित की।

करियर के अगले चरण में वह दूरदर्शन से जुड़े, जहां उन्हें राष्ट्रीय प्रसारण प्रणाली और टीवी पत्रकारिता की कार्यप्रणाली को समझने का मौका मिला। यहां का अनुभव उनके आगे के करियर की मजबूत नींव बना।

1996 में सतीश के. सिंह ने Zee News जॉइन किया, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उस दौर में निजी हिंदी न्यूज चैनल तेजी से उभर रहे थे। उन्होंने यहां करीब डेढ़ दशक तक विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में काम किया और कंटेंट की गुणवत्ता व विश्वसनीयता पर खास जोर दिया।

इसके बाद वह NDTV India में सीनियर आउटपुट एडिटर बने, जहां उन्होंने प्राइम टाइम बुलेटिन और विशेष कार्यक्रमों को मजबूत बनाया। यहां उनकी पहचान संतुलित और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए बनी।

2007 में वह फिर से Zee News लौटे और वरिष्ठ संपादकीय भूमिका में चैनल की दिशा तय करने में योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने Live India में एडिटर-इन-चीफ के रूप में पूरी संपादकीय जिम्मेदारी संभाली और कंटेंट को नई मजबूती दी।

आगे चलकर उन्होंने Focus TV, News Express और 2016 में News24 में कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर काम किया। News24 में उन्होंने कंटेंट स्ट्रेटेजी और डिजिटल दौर की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए चैनल को नई दिशा देने में भूमिका निभाई।

सूत्रों की माने तो वह संस्थान से बंगाल चुनाव तक जुड़े हैं। बतौर इलेक्शन एक्सपर्ट। इसके पीछे कारण माना जा रहा है कि बंगाल को लेकर सतीश के सिंह की जो जमीनी पकड़ है वह चैनल के लिए काफी असरकारक साबित होगी।

सतीश के. सिंह सिर्फ टीवी पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक गंभीर विश्लेषक और टिप्पणीकार भी रहे हैं। राजनीति, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और सामाजिक विषयों पर उनके विचार संतुलित और तथ्यपरक माने जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh

    April 22, 2026 at 3:22 pm

    SONIA BAR DANCER KA MASHOOR CHAPPAL CHAAT PATTALKAAR BUDDHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन