Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रख्यात साहित्यकार उदय प्रकाश जी ने वरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पीएस को स्केच में तब्दील किया!

सत्येंद्र पीएस-

आदरणीय उदय प्रकाश जी ने स्केच बनाया और अपने प्यार की कूची ने इसमें रंग भरा है। उनकी पेंटिंग्स भी उतनी ही भावनाएं दिखा देती हैं, जितनी कि उनकी कलम दिखाती है।

मुझे पहली बार यह जानकर आश्चर्य हुआ था कि अपनी प्रख्यात आख्यान “पीली छतरी वाली वाली लड़की” के सारे स्केच,पेंटिंग्स उदय प्रकाश जी ने खुद बनाई है।

पेंटिंग देखकर पहली फीलिंग यही आई कि वह मुझे पर्सनल लाइफ में जितना उलझा हुआ पाते हैं, वह सारे रंग, चिंता की सारी रेखाएं और उम्मीदें इस पेंटिग में भर दी है। वह मेरे इतने राजदार हैं कि मेरे हर पल, हर दर्द, हर खुशी, हर गम के बारे में उन्हें पता होता है।

जब भी मैं निराश फील करता हूँ तो उनके पास आ जाता हूँ। सब सुना देता हूँ। और कुछ न सही, तो वह एक अच्छे मित्र एक अच्छे वरिष्ठ की तरह सब कुछ सुन लेते हैं। और वही सब उन्होंने इस पेंटिंग में दिखा दिया है।

शेष आप बताएं कि देखकर क्या फीलिंग्स आ रही हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन