Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

स्कैम आईआरसीटीसी!

अविनाश पांडेय समर-

स्कैम 1993 और स्कैम तेलगी के बाद पेश है शानदार स्कैम आईआरसीटीसी!

आईआरसीसीसी ने लूट का नया धंधा शुरू किया है। आप टिकट बुक करेंगे तो शर्तिया एक बार ट्रांजेक्शन फेल होगा लेकिन पैसा कट जाएगा। आईआरसीसीसी आपको बोलेगा कि कोई बात नहीं, 4-5 वर्किंग डेज़ में आपका पैसा वापस आ जाएगा। लेकिन आएगा नहीं।

ज़्यादातर तो आप चेक ही नहीं करेंगे, सरकारी संस्थाओं पर थोड़ा विश्वास तो बचा ही हुआ है! तो आपका पैसा हड़प! पिछली यात्रा का एक टिकट ऐसा ही था- वो भी 3000 से ऊपर का (किसी राजधानी में था, सेकंड एसी में डायनेमिक किराया!)

इस बार 10 नवम्बर को एक टिकट बुक किया- शताब्दी अनुभूति क्लास में- 2293 रुपये का! पैसे कट गये पर टिकट बुक नहीं हुआ। जवाब वही- चार पाँच दिन में आ जाएगा। चूँकि भारत आना था- तो दिल्ली से लखनऊ का टिकट फिर से बुक किया। इस बार तेजस में मिला- शत्ताब्दी से डबल किराए में जबकि सुविधाएँ एक ना बदली हैं! लगे हाथ सोचा वो वाला रिफ़ंड चेक कर लेते हैं। नहीं मिला! फिर रोज़ चेक करता रहा। अब तक नहीं आया- आज मेल किया। आगे देखते हैं!

अभी चेक किया तो पिछले मार्च वाला भी रिफ़ंड नहीं हुआ है अब तक। माने 3000 की लूट तो हो चुकी। ये वाला वापस आता है कि नहीं देखते हैं।

ग़ज़ब लूट काल है ये।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन