Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीतापुर हत्याकांड से नहीं लिया सबक, उन्नाव में गुर्गों से पत्रकार को धमकी दिला रहा SDM, सुनें ऑडियो

उन्नाव | सीतापुर मे पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बाद भी यूपी पुलिस पत्रकारों के मामलो के प्रति गंभीर नहीं है। उन्नाव के पत्रकार रंजन बाजपेयी जिन्होंने पुरवा SDM के भ्रष्टाचार के खेल को उजागर किया तो उन्हें न सिर्फ पांच दिन जेल में बिताने पड़े बल्कि सामाजिक अपमान भी झेलना पड़ा।

बावजूद इसके रंजन ने हार नहीं मानी, वो अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

पत्रकार रंजन बाजपेयी ने फर्जी तरीके से बिना किसी जांच जेल भेजने के मामले मे SDM पुरवा उदित सिंह सेंगर, सीओ हसनगंज संतोष सिंह, सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला, असोहा थाना प्रभारी, तत्कालीन अजगैन थानाध्यक्ष अवनीश सिंह, सोहरामऊ थाना प्रभारी शरद कुमार समेत करीब 40 पुलिस कर्मियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर किया है, जो विचाराधीन है।

इधर मामला संज्ञान में आने के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त SDM पुरवा अपने गुर्गो के जरिए रंजन पर दबाव डालकर समझौते का दबाव बना रहा है। इस कड़ी में बीती 22 फ़रवरी को रंजन बाजपेयी के पास 8090764846 नंबर से फोन आया था, जिसमें रंजन को डराने व धमकाने का प्रयास किया ज रहा है।

पत्रकार ने इस मामले की लिखित शिकायत एसपी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की है।

एसपी के प्रार्थना पत्र पर जांच तो हुई नहीं.. लेकिन औपचरिकता पूरी क़र थाने के दरोगा ने इसमें बगैर शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष को बुलाये ही शिकायत निस्तारित क़र दी।

रंजन ने IGRS निस्तारण को लेकर भी दरोगा रमेश राणा से फोन पर बात की, जिसमें दरोगा बोल रहा है मेरे पास गड्डी की गड्डी आ जाती है, और मैं सिर्फ साइन क़र देता हूँ।

रंजन ने धमकी देने पर मुकदमा लिखे जाने को पूछा तो दरोगा साहब ने कहा- हां मुकदमा बनता है लेकिन वहीं दूसरी तरफ दरोगा महोदय IGRS में रिपोर्ट झूठी लगा रहे हैं। इससे साफ समझ आता है कि उन्नाव पुलिस और पूरी यूपी पुलिस के लोग पत्रकारों को लेकर कितने संजीदा हैं…?

सुनें यह ऑडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1901889531894251796?t=BlcCQlr-RZnvdliTTPJd4g&s=08

देखें शिकायत और दरोगा रमेश राणा द्वारा लगाई गई- “सब चंगा है” की रिपोर्ट…

इस प्रकरण की अन्य खबरें भी पढ़ें…

उन्नाव के पीड़ित पत्रकार ने एक एसडीएम, दो सीओ, 3 थानेदारों समेत 41 लोगों के खिलाफ कोर्ट में किया मुकदमा!

उन्नाव में एसडीएम, सीओ, थानेदारों पर मुकदमा लिखाने वाले पत्रकार ने बताया जान को खतरा, देखें वीडियो

उन्नाव SDM उदित सेंगर व खनन माफिया के बीच सांठगांठ के साक्ष्य मौजूद हैं! पत्रकार ने सीएम, पीएम और PCI को पत्र लिखकर मांगा न्याय

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन