Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिन्हा की ज़ी न्यूज़ में दमदार वापसी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी!

रिष्ठ टीवी पत्रकार राहुल सिन्हा को लेकर सूचना है कि वे ज़ी न्यूज़ में वापस आ रहे हैं. मौजूदा समय राहुल सिन्हा टीवी9 भारतवर्ष में बतौर इनपुट एडिटर जिम्मेदारी निभा रहे थे.

वे ज़ी न्यूज़ से ही टीवी9 भारतवर्ष गए थे. 18 साल की लंबी पारी को विराम देकर टीवी9 से फिर ज़ी न्यूज़ में वापस आ रहे हैं. ज़ी के साथ यह उनकी दूसरी पारी होगी.

इनपुट है कि ज़ी न्यूज़ में उनकी वापसी बतौर मैनेजिंग एडिटर हो रही है. सूचना ये भी है कि, राहुल आगामी 8 अप्रैल को ज़ी में अपना कार्यभार संभाल लेंगे. राहुल को रजनीश आहुजा की जगह दी गई है. रजनीश आहुजा पहले ज़ी में मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत थे और कुछ समय पहले इस्तीफा देकर एबीपी में जा चुके हैं.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले राहुल सिन्हा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 26 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपने करियर की शुरुआत मुरादाबाद में वीर अर्जुन अखबार से की थी. हालांकि, थोड़े ही समय बाद वे जैन टीवी से जुड़ गए थे.

चार साल तक जैन टीवी में काम करने के बाद, सहारा समय चले गए. सहारा के बाद साल 2002 में उन्होंने ज़ी न्यूज़ के साथ पारी शुरू की. ज़ी में 18 साल बिताने के बाद वे 2020 में टीवी9 भारतवर्ष से जुड़े थे और अब वापस ज़ी आ रहे हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन