Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शालू और मनु ने भास्कर डॉट कॉम ज्वाइन किया

मेरठ अमर उजाला में लम्बे समय से कार्यरत वरिष्ठ संवाददाता शालू अग्रवाल ने अमर उजाला को त्यागपत्र का अग्रिम नोटिस दे दिया है। उनके बारे में सूचना है कि उन्होंने मेरठ के लिए भास्कर डॉट कॉम ज्वाइन किया है।

Shalu

इसके अलावा मनु चौधरी ने भी भास्कर डॉट कॉम ज्वाइन किया है। मनु ने हाल ही में अमर उजाला से त्यागपत्र दिया था। शालू व मनु की गिनती प्रतिभावान पत्रकारों में होती है।

उधर, ख़बर यह है कि दैनिक भास्कर ग्रुप ने उत्तर प्रदेश में भास्कर डॉट कॉम का विस्तार तेज कर किया है। भास्कर ग्रुप के दिग्गज पत्रकार ओम गौड़ की देखरेख में मिशन यूपी चलाया जा रहा है। प्रदेश भर में ज़िला मुख्यालयों पर संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है। भास्कर की इस योजना को छँटनी के दौर में पत्रकारों के लिए संजीवनी माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन