Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

द इकोनॉमिक टाइम्स ब्रांड की डायरेक्टर बनीं शानू सिंह!

नई दिल्ली। शानू सिंह ने BCCL (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) में ‘द इकोनॉमिक टाइम्स ब्रांड’ की डायरेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस नई भूमिका में वह इकोनॉमिक टाइम्स के लिए ब्रांड रणनीति, पोजिशनिंग और एकीकृत मार्केटिंग अभियानों का नेतृत्व करेंगी। इसमें प्रिंट, डिजिटल और इवेंट्स/IPs के जरिए ब्रांड को सशक्त बनाना शामिल है।

शानू का फोकस ब्रांड की व्यापक पहुंच, पाठकों की सहभागिता बढ़ाने और विज्ञापनदाताओं के साथ मजबूत रिश्ते स्थापित करने पर रहेगा। इसके लिए वे इनोवेटिव मार्केटिंग स्ट्रैटेजी और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन (Communication) का सहारा लेंगी।

18 वर्षों के करियर में शानू सिंह (Shanu Singh) ने ब्रांड रणनीति, डिजिटल कैंपेन, UI/UX, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और क्लाइंट एंगेजमेंट जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इससे पहले वह ASK एसेट एंड वेल्थ मैनेजमेंट (ब्लैकस्टोन पोर्टफोलियो कंपनी) में CMO के तौर पर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने ब्रांड ट्रांसफॉर्मेशन, डिजिटल मार्केटिंग और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन को सफलतापूर्वक लीड किया।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में रहते हुए उन्होंने ब्रांड स्ट्रैटजी और हाई-इम्पैक्ट कैंपेन को दिशा दी, वहीं कोटक महिंद्रा बैंक में डिजिटल बैंकिंग उत्पादों को लेकर सफल मार्केटिंग पहल की।

शानू सिंह ने एनएमआईएमएस, मुंबई से MBA किया है, जहां वह सिल्वर मेडलिस्ट रहीं। साथ ही उन्होंने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ऑनर्स किया है। उन्होंने व्हार्टन एग्जीक्यूटिव लीडरशिप प्रोग्राम और IIM अहमदाबाद से जनरल मैनेजमेंट एमडीपी जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम भी पूरे किए हैं।

वह एफीज़ और एमवीज़ जैसे प्रतिष्ठित विज्ञापन पुरस्कारों की निर्णायक मंडली का हिस्सा भी रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन