Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शोभित चतुर्वेदी जुड़े ‘भारत समाचार’ से

शोभित चतुर्वेदी ने नई पारी की शुरुआत आगरा से भारत समाचार में प्रिंसिपल करेस्पोंडेंट के तौर पर की है.

इसके पहले वो करीब नौ साल ईटीवी (न्यूज़ 18) में सीनियर रिपोर्टर रहे. करीब चार साल वो जी मीडिया में सीनियर रिपोर्टर के पद पर तैनात रहे.

ईटीवी में नौकरी के दौरान उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ कवर किया जिसमें उन्हें बेस्ट रिपोर्टिंग के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया. केदारनाथ की आपदा में भी कठिन परिस्तिथियों में शोभित ने धारदार रिपोर्टिंग की. इसके लिए भी इन्हें सम्मानित किया गया.

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार शोभित चतुर्वेदी ने जहाँ तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वन टू वन किया तो वहीं उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा का भी साक्षात्कार किया.

जी मे रहते हुए शोभित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी इंटरव्यू किया. ऐसी कई उपलब्धियां शोभित के करियर में चार चांद लगाती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sanjog walter

    October 27, 2021 at 6:37 pm

    शोभित भाई बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन