Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में मजीठिया मामलों की सुनवाई में तेजी के लिए श्रम मंत्री से मिले पत्रकार

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला मंडल महासचिव राधाकृष्ण रावत जिला महासचिव साकेत सक्सेना आदि पीलीभीत के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनपद के प्रभारी मंत्री व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से मिले

उत्तर प्रदेश के श्रम न्यायालय में मजीठिया वेज बोर्ड के वेतन भत्ते व बकाया एरियर आदि के मामलों में धीमी गति से सुनवाई होने का मामला उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में मंगलवार को सूबे के श्रम विभाग के काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने रखा। यूनियन की ओर श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला, मंडल महासचिव राधाकृष्ण रावत, जिला महासचिव साकेत सक्सेना आदि लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जनपद के प्रभारी मंत्री व श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या से मिले।

श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन कहा गया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रम न्यायालयों में मजीठिया वेज बोर्ड के बकाया वेतन व एरियर की मांग को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में श्रम न्यायालयों में मुकदमे चल रहे हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय में इन मुकदमों को छह माह की समयावधि के अंदर निपटाने की स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्रम न्यायालय में नियुक्त पीठासीन अधिकारी गंभीर नहीं है और दो-दो साल से मजीठिया संबंधी मुकदमे श्रम न्यायालयों में लंबित पड़े हुए हैं। उनकी समयबद्ध सुनवाई ना करके पीठासीन अधिकारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का भी उल्लंघन कर रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि मजीठिया वेज बोर्ड से संबंधित प्रकरणों में जानबूझकर सुनवाई में विलंब कर रहे पीठासीन अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार श्रम न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को अलग से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समयबद्ध आदेश का अनुपालन करने के लिए आदेशित किया जाए ताकि उत्तर प्रदेश में मजीठिया की लड़ाई लड़ रहे पत्रकारों को न्याय मिल सके।

श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मौर्य ने आश्वासन दिया कि इस मामले में समीक्षा करके सरकार की ओर से पीठासीन अधिकारियों के लिए निर्देश जारी कराएंगे।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रांतीय बैठक में उठा यूपी में उत्पीड़न का मामला

उ.प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मथुरा स्थित होटल बृजवासी रॉयल में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हमले और उनको फर्जी मुकदमों में फांसने की घटनाओं की निंदा की गई। बैठक में पीलीभीत, मिर्जापुर व आजमगढ़ का भी मामला उठा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सियाराम पांडे ‘शांत’ ने अपना भाषण दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडे ने भी संबोधित किया। इनके अलावा यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडे, मथुरा इकाई के अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने भी अपनी बात रखी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम पांडे ‘शांत’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडे प्रदेश सचिव रमेश शंकर पाण्डेय,प्रदेश सचिव नरेन्द्र भारद्वाज, नेशनल काउंसिल सदस्य रविंद्र सिंह, प्रदेश प्रचार सचिव कार्यालय प्रभारी अशोक सिंह, कार्यकारिणी सदस्य चंद्र अवस्थी ,आलोक चौहान संघर्षी, चंद्रगुप्त श्रीवास्तव, नीरज राज सक्सेना, रोहतास मिश्र,रवि मिश्र अनिल गुप्ता पियूष वाजपेई, जयप्रकाश मिश्र आदि सभी सदस्य मौजूद रहे।

इससे पूर्व मेजबान जिला इकाई मथुरा के सदस्यों ने अपने विचार कार्यसमिति के समक्ष रखे। इस अवसर पर यूनियन की प्रदेश इकाई ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मथुरा जिला इकाई से अध्यक्ष भारद्वाज, प्रकाश सैनी, लोकेश चौधरी, रमेश चंद, मोहन प्रसाद, मधुसूदन शर्मा, सुबीर सेन, सुभाष सैनी, अनिरुद्र शर्मा, गौरव शर्मा गजेंद्र चौधरी, मनोहर पटेल, दिनेश भारती, कालीचरण बिंदल, नीरज चतुर्वेदी, दीपेंद्र भारती, चौधरी विजय आर्य, मोहम्मद सलमान, राजू चौहान, सलीम, अंशुल गौतम, दीपक सारस्वत, शिवशंकर शर्मा, जोगेन्द्र चौधरी, महेश मीणा, कुलदीप दुबे, संजय दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन