Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

श्वेता राजपूत और अलमदार आब्दी की नई पारी

युवा पत्रकार श्‍वेता सिंह राजपूत ने अपने पत्रकारिता करियर की औपचारिक शुरुआत आज तक (डिजिटल) से की है। वह आज तक (डिजिटल) में बतौर सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां उन्‍हें डिजिटल वीडियो टीम में जिम्मेदारी दी गई है।

मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाली श्‍वेता सिंह राजपूत बीते कुछ वर्ष से नोएडा में रह रही हैं। इससे पहले वह आज तक और टाइम्‍स नाउ नवभारत में इंटरर्नशिप कर चुकी हैं। श्‍वेता सिंह राजपूत ने नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की शिक्षा ली है और बीते कुछ वर्षों से कई मीडिया संस्थान के लिए फ्रीलांस काम कर रही थीं।

अलमदार आब्दी ने एक अक्टूबर से नई पारी की शुरुआत राजधानी लखनऊ के संदेश वाहक हिंदी दैनिक अखबार से की है. वे 20 वर्षो से हिन्दुस्तान अखबार में थे. अलमदार आब्दी को हिन्दी दैनिक संदेश वाहक के ब्यूरो में तैनाती मिली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन