Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार श्याम त्यागी, अवनीश तिवारी, अमरजीत सिंह और परवेज त्यागी के बारे में सूचनाएं!

एबीपी न्यूज से श्याम त्यागी को लेकर खबर है कि उन्होंने चैनल छोड़ दिया है। एबीपी में वह 2 साल 8 महीने 21 दिन कार्यरत रहे।

गाजियाबाद के रहने वाले श्याम इससे पहले भारत24, टीवी9 भारतवर्ष और न्यूज़24 जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं।


उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में भारत समाचार के जिला संवाददाता अवनीश तिवारी ने संस्थान से विदा ले ली है। वह करीब दो वर्षों से भारत समाचार के लिए सीतापुर कवर कर रहे थे।

बताया जा रहा है अवनीश की जगह अब अमरजीत सिंह को सीतापुर जिले का जिला संवाददाता नियुक्त किया गया है।


परवेज़ त्यागी ने समाचार प्लस डिजिटल के UP/UK संपादक का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह पंजाब केसरी, 4पीएम और अमृत विचार में भी कार्यरत रह चुके हैं।

मेरठ के मूल निवासी परवेज मेरठ में कल्पतरू एक्सप्रेस, शाह टाइम्स और रॉयल बुलेटिन के भी सेवाएं दे चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन