Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

युवा पत्रकार श्याम मीरा सिंह ने शुरू किया खुद का YouTube चैनल!

श्याम मीरा सिंह-

मीडिया के वर्तमान स्वरूप को देखते हुए, IIMC के दौरान मेरा अच्छा चाहने वालों ने सलाह दी कि अपना Youtube चैनल शुरू कर लूँ। लेकिन दिल्ली में 3 साल पढ़ाई पर खर्च करने के बाद पापा से और पैसे लेने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए नौकरी कर ली। Economic Times में काम किया फिर Aaj Tak में। लिखने-पढ़ने का मामूली सा सहूर होने बाद भी अवसर सीमित ही मिले। इसलिए वापस अपनी ही ज़मीन पर लौट आया। अब अपना Youtube चैनल शुरू किया है। Shyam Meera Singh नाम से।

अभी इसलिए ये नाम रखा ताकि आप लोगों को वहाँ ले जाने में आसानी मिले, आगे इसका नाम बदल दूँगा ताकि अपने जैसे और भी छोटे-बड़े दोस्तों के साथ वहाँ काम कर सकूँ। सिर्फ़ दो दिन में ही वहाँ 11 हज़ार साथियों का कंधा मिल गया। जिससे ये विश्वास तो आ गया है कि ये चैनल भविष्य में अपनी जगह बना लेगा। लेकिन फिर भी ऐसे लगता है कि इसे Monetise कराने में ताकि ये अपना खर्चा खुद निकाल सके, इसके लिए आपके हाथ बढ़ाने की ज़रूरत अभी भी बहुत है।

मैंने जितना स्पेस इस वर्चुअल दुनिया में पाया, उस स्पेस को ज़रूरतमंदों के लिए शेयर भी पूरे मन से किया। अब ये नया platform खोला है। अगर आप एक एक बार हाथ बढ़ा देंगे ये तो चल निकलेगा। अभी ये आपकी ही मदद से चलेगा, कुछ दिन में Youtube का algorithm इसे पकड़ लेगा फिर वो खुद ही इसके कंटेंट को recommend करने लगेगा।

बीते दो दिन के लिए FB ने मुझे लॉक कर दिया था। इस बीच अपने चैनल पर दो एपिसोड आ गए हैं। आप YouTube पर ”Shyam Meera Singh” सर्च करेंगे तो मेरा चैनल दिख जाएगा। अगर Facebook से एक हज़ार लोग भी उधर जुड़ गए तो मुझे काफ़ी हिम्मत मिलेगी अपना काम आगे जारी रखने में। नीचे एक लिंक दे रहा हूँ जहां से आप चैनल तक पहुँच सकें। बाक़ी आप जानते ही हैं, अधिक क्या ही कहूँ।

आज प्रोफ़ेसर Ratan Lal जी की गिरफ़्तारी के पूरे मामले पर एक शो बनाया है। आप अगर उसे देख आएं तो और अच्छा। लिंक- https://youtu.be/uxlrWoKb9sk

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन