Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सिद्धार्थ जैन का IBDF से इस्तीफा, अविनाश पांडेय संभाल सकते हैं कमान

देश के प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष संगठन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF) में बड़ा बदलाव सामने आया है। महासचिव (सेक्रेट्री जनरल) सिद्धार्थ जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैन का कार्यकाल उस अहम दौर का गवाह रहा जब फाउंडेशन ने टीवी ब्रॉडकास्टिंग से आगे बढ़कर तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल इकोसिस्टम को भी अपने दायरे में शामिल किया।

सिद्धार्थ जैन ने 2021 में IBDF का कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में संगठन ने ब्रॉडकास्टर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, दोनों के हितों को मज़बूती से रखा और इंडस्ट्री के लिए आत्म-नियमन व सहयोग की दिशा में ठोस पहल की।

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल अविनाश पांडेय जल्द ही IBDF के नए सेक्रेट्री जनरल का पदभार संभाल सकते हैं। पांडेय को मीडिया इंडस्ट्री में 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह ABP नेटवर्क में CEO और COO जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं और स्टार न्यूज को डिजिटल रूप से सक्षम नेटवर्क बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास की पढ़ाई और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेने वाले पांडेय, मीडिया की दुनिया में कई प्रभावशाली पदों पर सक्रिय रहे हैं। वह इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (IAA) इंडिया चैप्टर और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि IBDF की स्थापना 1999 में हुई थी। पहले यह संगठन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में यह जनरल एंटरटेनमेंट, न्यूज, स्पोर्ट्स, मूवी, म्यूजिक और इन्फोटेनमेंट सहित कई जॉनर के 400 से अधिक चैनलों का प्रतिनिधित्व करता है और देश की लगभग 90% टीवी दर्शक संख्या को कवर करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन