Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संपादक और सीईओ सीतारमन शंकर का इस्तीफा, प्रणय उपाध्याय की नई पारी

डेक्कन हेराल्ड के संपादक और द प्रिंटर्स मैसूर के सीईओ सीतारमन शंकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे साल 2008 में अखबार में शामिल हुए थे और अक्टूबर 2019 में उन्हें द प्रिंटर्स मैसूर के सीईओ के पद पर नियुक्ति दी गई थी.

बता दें कि प्रिंटर्स मैसूर कन्नड समाचार पत्रों प्रजावाणी, सुधा और मयूरा के प्रकाशन के लिए भी जाना जाता है. शंकर ने उस वक्त अखबार का नेतृत्व किया जब कोविड के दौरान अखबारी कागज की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी.

पत्रकार प्रणय उपाध्याय ने अमर उजाला से शुरू की नई पारी

पत्रकार प्रणय उपाध्याय ने अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है. प्रणय ने हाल ही में जी न्यूज से इस्तीफा दे दिया था.

प्रणय की नई पारी के लिए आलोक श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर लिखा है- अमर उजाला न्यूज़ में आपका हृदय से स्वागत प्रणय भाई. निष्पक्ष और प्रतिबद्ध पत्रकारिता की आपकी यह यात्रा उत्तरोत्तर बढ़ती रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. प्रो शरद कुमार

    August 9, 2024 at 3:25 pm

    प्रणय जी आपका अमर उजाला मे बहुत बहुत स्वागत हैं। अमर उजाला एक निस्पक्ष और बेखौफ पत्रकारिता करने वाला अखबार हैं। आपके इससे जुड़ जाने से अमर उजाला को आपका समर्थन स्फूर्ति और संबल प्राप्त होगा। सर पत्रकारिता वर्तमान समय में सिर्फ एक अवधारणा बन कर रह गई है समय रहते आप जैसे लोग पत्रकारिता को हाशिये पर जाने से बचा सकते हैं। जय हिंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन