Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिना नोटिस नौकरी से हटाने पर चैनल को भेज दिया कानूनी नोटिस

प्राइम न्यूज चैनल में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहे स्नेह कमल सेठ ने चैनल प्रबंधन को लीगल नोटिस भेजा है. बिना नोटिस नौकरी से हटाने और सैलरी ना देने के कारण उन्होंने वकील से संपर्क कर कानूनी नोटिस भिजवाया.

बताया जाता है कि स्नेह कमल ने 20 जुलाई को बकाया सैलरी और इंसेंटिव की मांग की तो बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें निकाल दिया गया. इसके पश्चात 5 अगस्त को स्नेह कमल का गम्भीर रूप से एक्सीडेंट हो गया. स्नेह कमल ने प्राइम न्यूज़ चैनल को अपने हालात का हवाला देते हुए बकाया पैसों की मांग की. चैनल प्रबंधन ने उनकी एक ना सुनी और उन्हें एक बार फिर टाल दिया.

अंततः कोई रास्ता बचा हुआ ना देखकर स्नेह कमल सेठ ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्राइम न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ मोहसिन खान को कानूनी नोटिस भिजवाय और 15 दिन के अंदर कुल बकाया 2 लाख 1 हजार 290 रुपये भुगतान करने को कहा है. 15 दिन के अंदर भुगतान ना होने पर लेबर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है.

देखें लीगल नोटिस-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Prem mishra

    September 10, 2022 at 1:12 pm

    यहां तो ठीक है विज्ञापन के बहाने नौकरी खाई जा रही है। पत्रिका के जबलपुर एडिशन में तो संपादक को ही सुपारी दी गई है कि वह अपनी जिद के चलते डेस्क वालों की नौकरी खा लें या उन्हें इतना परेशान करें कि वह खुद ही नौकरी छोड़कर चले जाएं। जब तक यहां गोविंद ठाकरे संपादक थे उन्होंने एडिशन को हमेशा नंबर वन बनाए रखा। डेस्क को फ्री हैंड किया था। सबसे बड़ी बात मेन पावर में कमी नहीं होने दी। अब तो अराजक स्थिति हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन