Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार सोनू शर्मा ने इंडिया न्यूज को कहा अलविदा!

पत्रकार सोनू शर्मा ने इंडिया न्यूज को अलविदा कह दिया है, यहां उन्होंने हरियाणा चुनाव दौरान ही जॉइन किया था। इंडिया न्यूज में सोनू की यह दूसरी पारी थी।

इससे पहले वह ‘टाइम्स ग्रुप‘ (Times Group) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘मिरर नाउ‘ (Mirror Now) में कार्यरत थे। यहां से पहले ZEE यूपी/यूके जॉइन करने बाद सोनू ने ZEE पंजाब-हरियाणा-हिमाचल में शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर करीब डेढ़ साल तक काम किया।

‘जी मीडिया’ के नए चैनल ZEE दिल्ली-एनसीआर- हरियाणा की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रहे। सोनू शर्मा को तमाम मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव है। इससे पहले वह खबर फास्ट, ओके इंडिया, खबरें अभी तक, सीसीएन डेन, हरियाणा न्यूज और सहारा समय में भी काम कर चुके हैं।

हरियाणा के हिसार जिले के गांव भाटोल के रहने वाले सोनू ने दिल्ली और हिसार से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। वह समय-समय पर कई अखबारों में लेख और ब्लॉग भी लिखते रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव शर्मा को एनसीआर मीडिया क्लब की ओर से अवॉर्ड भी मिल चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन