Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ओलंपिक की बेवसाइट को अलविदा कह Sports Fact डिजिटल वेंचर से जुड़े लक्ष्य शर्मा

राजस्थान में अपने राजनीतिक खबरों से लोहा मनवा चुके THE Fact India ग्रुप द्वारा हाल में ही शुरू हुए Sports Fact चैनल पर अनुभवी पत्रकारों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है.

जानकारी मिली है कि खेल की खबरों का तगड़ा अनुभव रखने वाले पत्रकार लक्ष्य शर्मा के ऊपर नोएडा के सेक्टर 62 में शुरू हुए Sports Fact की पूरी जिम्मेदारी होगी. खबर है कि मैनेजमेंट ने उन्हें पूरा फ्री हैंड दिया है लिहाजा नोएडा ऑफिस के कर्ताधर्ता वही होंगे.

कपिल के साथ लक्ष्य

लक्ष्य इससे पहले स्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में सीनियर कंटेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जहां पर वह ओलंपिक चैनल की आधिकारिक वेबसाइट के लिए काम कर रहे थे.

इसके साथ ही उन्होंने यहां पर राजस्थान रॉयल्स और रियल मैड्रिड के लिए भी काम किया है. ये सभी स्पोर्ट्स इंटरएक्टिव के प्रोजेक्ट हैं.

इससे पहले वह नेटवर्क18, इंडिया न्यूज, दैनिक जागरण और ईटीवी न्यूज की स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हिंदी पत्रकारिता में लक्ष्य को लगभग 8 सालों का अनुभव प्राप्त है.

Sports Fact की पूरी जिम्मेदारी लक्ष्य को दी गई है. चैनल का आधिकारिक लिंक:

https://www.youtube.com/channel/UC5qoGMX1bPBsTdvQfmUoHfA/videos

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन