Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुधांशु माथुर ने अपनी नई पारी राजस्थान के इस न्यूज़ चैनल के साथ शुरू की!

वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु माथुर ने अपनी नई पारी राजस्थान के नंबर वन न्यूज़ चैनल फर्स्ट इंडिया के साथ शुरू की है।

सुधांशु माथुर चैनल के सीनियर एडिटर होंगे। सुधांशु माथुर देश के उन चुनिंदा पत्रकारों में हैं जिन्हें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश के तमाम हिंदी भाषी राज्यो में काम करने का लंबा अनुभव है।

अपने 29 साल के पत्रकारिता जीवन मे सुधांशु माथुर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों माध्यमों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सुधांशु माथुर को चैनल की ओवर आल प्लानिंग का विशेषज्ञ माना जाता है।

अपनी इसी काबिलियत के चलते सुधांशु माथुर आधे दर्जन से ज्यादा रीजनल और नेशनल चैनल लॉन्च कर चुके हैं। सुधांशु माथुर की राजनीति पर भी गहरी पकड़ है। खासतौर पर सटीक चुनावी विश्लेषण के लिए उनकी अलग पहचान है।

सुधांशु माथुर टीवी स्क्रीन पर नए नए प्रयोग करने के लिए भी जाने जाते हैं। सुधांशु माथुर खोज परख पत्रकारिता के भी महारथी हैं। वर्ष 2000 में उन्हें मैच फिक्सिंग घोटाला उजागर करने पर खोजी पत्रकारिता अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन