Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीबी कॉर्प ने मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल पर फिर जताया भरोसा!

D. B. Corp Limited ने अपने मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार को हुई बैठक में उन्हें दोबारा मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

कंपनी के अनुसार, सुधीर अग्रवाल का नया कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2031 तक रहेगा। हालांकि, उनकी नियुक्ति पर अंतिम मुहर कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लगेगी। यह फैसला बोर्ड की नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश के आधार पर लिया गया।

Dainik Bhaskar समूह की मालिक कंपनी डी.बी. कॉर्प ने मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को भी मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने बताया कि सुधीर अग्रवाल पिछले करीब 35 वर्षों से प्रिंट और पब्लिशिंग इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और शुरुआत से ही कंपनी के बोर्ड का हिस्सा रहे हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने एक राज्य से निकलकर 12 राज्यों तक अपना विस्तार किया।

डी.बी. कॉर्प के मुताबिक, वर्ष 1997 में कंपनी के केवल 4 एडिशन थे, जो अब बढ़कर 61 हो चुके हैं। समूह वर्तमान में तीन भाषाओं में देशभर में अखबार प्रकाशित कर रहा है।

कंपनी ने यह भी दावा किया कि सुधीर अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया डोर-टू-डोर लॉन्च मॉडल मीडिया इंडस्ट्री में काफी सफल रहा। इस मॉडल पर Indian Institute of Management Ahmedabad, Indian Institute of Management Bangalore और Harvard Business Review जैसी संस्थाओं ने केस स्टडी भी की है।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि सुधीर अग्रवाल पर किसी भी नियामक संस्था की ओर से निदेशक पद संभालने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन