खुशदीप सहगल-
आदित्य धर ने धुरंधर फिल्मों की सीरीज़ से दिखा दिया है कि मीडिया की तुलना में फिल्में तड़के के साथ प्रोपेगैंडा को बढ़ाने में अधिक मारक और कारगर हैं. साथ ही अपनी तिजोरियां भी भरी जा सकती हैं…
मीडिया विश्वसनीयता खो चुका है, ऐसे में एक नया रास्ता आदित्य धर ने गोदी मीडिया को दिखाया है. इसी बहती गंगा में हाथ धोने के लिए सुधीर चौधरी भी कूद गए हैं. वो एकता कपूर के साथ मिलकर ‘द टेरर रिपोर्ट’ फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और सुधीर चौधरी की कंपनी ‘एस्प्रिट प्रोडक्शंस’ की ओर से किया जा रहा है…
‘द साबरमती रिपोर्ट’ की अगली कड़ी के रूप में ‘The Terror Report’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. फिल्म का निर्देशन ‘शेरशाह’ फेम विष्णु वर्धन करेंगे…

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की कहानी में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को केंद्र में रखा जाएगा. हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है..
एकता कपूर पहले ALT BALAJI OTT ऐप से जुड़ी रहीं और जून 2021 में इससे अलग हो गईं. अश्लील कंटेट वाले इस ऐप का नाम फिर ALTT हो गया. जुलाई 2025 में सरकार ने इस ऐप पर बैन लगा दिया. तब एकता कपूर ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी कंपनी का इस ऐप से कोई संबंध नहीं है…
बहरहाल आदित्य धर ने रास्ता दिखा दिया है, इस पर अनेक फिल्मकार चलते दिखाई दें तो कोई आश्चर्य नहीं. विवेक अग्निहोत्री (द कश्मीर फाइल्स) और सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी) भी पहले ये काम कर चुके हैं…
एक काल्पनिक स्थिति पर विचार कीजिए, आज इस तरह की फिल्में बन रही हैं, उन्हें पैट्रनेज भी मिल रहा है, सेंसर बोर्ड भी आंख मूंद कर इन फिल्मों को पास कर रहा है. वीभत्स हिंसक दृश्य भी दिखाए जा रहे हैं. अब सोचिए, कभी सत्ता परिवर्तन हुआ तो किस तरह की फिल्में बनाई जाएंगी, तब भी सच्चाई के नाम पर क्या क्या दिखाया जाएगा. तब कोई ‘द एपस्टीन फाइल्स’ फिल्म भी बना दे तो कोई हैरानी नहीं होगी…



Indian
March 27, 2026 at 6:01 pm
Burnol laga lo….