Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

रवीश कुमार के नाम पर बिक रही शुगर की दवा, वीडियो जारी कर किया खंडन

मदन मोहन सोनी-

कई दिनों शुगर की एक दवा का विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देश के जाने माने पत्रकार रवीश कुमार इस दवा का प्रचार करते हुए देखे जा रहे हैं। रवीश कुमार ने अब खुद एक वीडियो जारी कर इस विज्ञापन का खंडन किया है। उन्होंने लोगों से झांसे में नहीं आने का आग्रह किया है।

रवीश कुमार ने साफ तौर पर कहा कि मैंने ऐसा कोई विज्ञापन नहीं किया है। कोई मेरी आवाज और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। रवीश कुमार ने कहा कि मैंने किसी भी दवा या किसी भी दूसरे आयटम का विज्ञापन नहीं किया है।

बता दें कि रवीश कुमार के चेहरे के साथ डायबिटीज की दवा का विज्ञापन किया जा रहा है। रवीश कुमार देश के मीडिया जगत का एक बड़ा नाम है। इस वजह से कई लोग रवीश कुमार को प्रचार करते देख उस दवा को खरीदने लगे हैं। परंतु रवीश ने साफ किया है कि वो किसी भी तरह के दवा या दूसरी वस्तु का विज्ञापन नहीं करते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन