Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एक MLA का इस पत्रकार को अपराधी बनाने में हाथ है!

विनय मौर्या-

नारस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एक रिपोर्टर हैं सुजीत पटेल जिनपर कुछ दिनों पहले दबंगों ने हमला कर उनका पैर तोड़ दिया। पुलिस ने हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मगर अक्सर विवादित मामले में आरोपियों का पक्षधर और वरासतन विधायक बने सत्तापक्ष के एक शहरी विधायक जिनके काम से ज्यादा सियासी गलियारों में उनकी “छिनरई” की चर्चा होती है।

बताया जाता है कि उस विधायक के दबाव में पुलिस ने हफ्ते भर बाद क्रॉस केस कराते हुये सुजीत पटेल पर लूट, तोड़फोड़, रंगदारी जैसा गम्भीर मुकदमा दर्ज कर दिया। यह वही विधायक है जिसने पूर्व में लंका के एक पत्रकार पर उनकी कमियों को खबरों के माध्यम से उजागर करने पर फर्जी मुकदमा करवाया था। विधायक पर बनारस के एक चर्चित रेपकांड के आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगा था।

सुजीत पटेल ने कल बुधवार को पत्रकार साथियों संग वाराणसी पुलिस कमिश्नर से इस क्रॉस केस को खत्म करने की गुहार लगाई है। अब देखते हैं कि पुलिस विधायक के अर्दब में आती है या पत्रकार के संग न्याय करती है। सुजीत को लगभग डेढ़ दशक से जितना मैं जानता हूँ,वह भलेमानस विनम्र और विवादों से दूर रहने वाले पत्रकारों में से हैं।

बहरहाल मुख्यमंत्री कितना भी पत्रकारों के रक्षा-सुरक्षा की बात कर लें। मगर उनके साथी विधायक और पुलिस उनके आदेशों निर्देशों की धज्जियां उड़ा ही देते हैं। यही कारण है कि इस सरकार में निष्पक्ष पत्रकारिता करना अब खतरे से खाली नही लगता।पत्रकारों को लगातार साजिश का शिकार बनाया जाता है।

मूल खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन