Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नेटवर्क से बतौर कंसल्टिंग एडिटर जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी

वरिष्ठ पत्रकार और एंकर सुमित अवस्थी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने टाइम्स नेटवर्क (Times Network) जॉइन कर लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक सुमित अवस्थी ने नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) में सीनियर कंसल्टिंग एडिटर के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है।

कुछ समय पहले ही सुमित अवस्थी ने एनडीटीवी (NDTV) से इस्तीफा दिया था। वह करीब ढाई साल तक ‘एनडीटीवी इंडिया’ में कंसल्टिंग एडिटर रहे और ‘हम भारत के लोग’ तथा ‘खबरों की खबर’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों की एंकरिंग की।

लखनऊ में जन्मे सुमित अवस्थी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, इंदौर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर से ग्रेजुएशन और फिर दिल्ली स्थित भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की।

करीब ढाई दशक के अनुभव वाले सुमित अवस्थी भारतीय टीवी पत्रकारिता में एक जाना-माना नाम हैं। एनडीटीवी से पहले वे एबीपी न्यूज में वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज व प्रोडक्शन) के तौर पर जुड़े थे। वर्ष 2018 में एबीपी न्यूज को उन्होंने बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया था। इसके पूर्व वह नेटवर्क18 में डिप्टी मैनेजिंग एडिटर और जी न्यूज में रेजिडेंट एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं। सुमित अवस्थी लगभग पांच वर्ष ‘आजतक’ में भी रहे, जहां वे डिप्टी एडिटर पद पर कार्यरत थे। राजनीति में गहरी समझ और सटीक विश्लेषण उनकी पहचान मानी जाती है।

पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड और माधव ज्योति अवॉर्ड जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन