Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ईटीवी भारत : सुनील गुर्जर की नई पारी, अजय मिश्रा का तबादला

पंजाब केसरी चंडीगढ़ के इनपुट हेड सुनील गुर्जर ने पंजाब केसरी छोड़कर ईटीवी भारत ज्वाइन कर लिया है. वे यहां पर रिपोर्टर बनाए गए हैं.

सुनील ने यमुनानगर जिले में कार्यभार संभाल लिया है.

सुनील गुर्जर ने साल 2014 में एवन तहलका चैनल से असाइनमेंट पर assistant producer के तौर पर काम की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने ईटीवी हरियाणा हिमाचल में कॉपीराइटर के तौर पर करीब 2 साल जुड़े रहे. वहां से खबरें अभी तक डेस्क पर सब इनपुट हेड के तौर पर करीब 1 साल सेवाएं दीं.

उसके बाद जनतंत्र टीवी में सब इनपुट हेड के तौर पर करीब 8 महीने तक संबद्ध थे. फिर पंजाब केसरी चंडीगढ़ में हरियाणा डेस्क पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इनपुट हेड के तौर पर कार्यरत रहे. अब ईटीवी भारत यमुनानगर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

उधर, यूपी के आजमगढ़ से खबर है कि ईटीवी के कंटेंट एडिटर अजय मिश्रा का तबादला लखनऊ कर दिया गया है.

जर्नलिस्ट क्लब आजमगढ़ ने अजय मिश्रा की विदाई का समारोह आयोजित किया.

आजमगढ़ में अजय दो बरस तक कार्यरत रहे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन