Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार के रिपोर्टर पर आरोप लगाने वाला सफाईकर्मी अपने बयान से मुकर गया

संभल : बाल्मीकि समाज के गरीब व्यक्ति की मदद करने पर दूसरे पक्ष के बाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी ने भारत समाचार के पत्रकार सुनील राघव पर रंगदारी का जो आरोप लगाया, वह झूठा निकला।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो सफाई कर्मचारियों में रुपयों के लेन-देन का विवाद होने के बाद भारत समाचार के पत्रकार सुनील राघव पर बाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश बाल्मीकि ने कई आरोप लगाए थे। बाद में ये शख्स अपने लगाए आरोपों से पलट गया।

जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरा निवासी ओमप्रकाश बाल्मीकि पुत्र सुक्खन सिंह बाल्मीकि और थाना क्षेत्र के गांव सैमरी निवासी मुन्नालाल पुत्र छोटे लाल बाल्मीकि सफाई कर्मचारी के बीच में पिछले कई माह से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चला आ रहा था। वहीं मुन्नालाल ने विवाद के बारे में अपने गांव सैमरी निवासी श्रीपाल सिंह जो पत्रकार सुनील राघव के ससुर हैं, को जानकारी दी। साथ ही मदद करने की अपील की।

भारत समाचार के पत्रकार सुनील राघव अपने रिश्तेदार श्रीपाल सिंह के कहने पर मुन्नालाल बाल्मीकि की मदद करने लगे। इसी बात से नाराज होकर ओमप्रकाश बाल्मीकि ने भारत समाचार के पत्रकार पर तरह तरह के आरोप लगा दिए। जब दोनों पक्षों के लोगों ने गांव में पंचायत की तो ओमप्रकाश बाल्मीकि ने बताया कि भारत समाचार के पत्रकार सुनील राघव बहजोई निवासी अपने ससुर श्रीपाल सिंह निवासी सैमरी के कहने पर मुन्नालाल बाल्मीकि की मदद कर रहा था। इसी बात को बुरा मानकर मैंने पत्रकार पर तरह तरह के आरोप लगाए थे जो सभी आरोप झूठे थे। मैंने पत्रकार सुनील राघव बहजोई निवासी और उनके रिश्तेदार ससुर श्रीपाल सिंह को झूठे आरोपों में फंसाना चाहता था। मुन्ना लाल से मेरा समझौता हो चुका है। मेरा अब भारत समाचार के पत्रकार सुनील राघव और मुन्नालाल से कोई विवाद नहीं है। मैंने जो आरोप लगाए हैं वह सभी झूठे आरोप थे और उन आरोप लगाने के लिए पंचायत में माफी मांगता हूं। अब मैं किसी पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता हूं।

देखें शपथपत्र-

मूल खबर-

भारत समाचार चैनल के रिपोर्टर पर दलित सफाईकर्मी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन