Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुरेश त्रिवेदी को ‘जर्नलिस्ट क्लब’ में दी गई विनम्र श्रद्धांजलि!

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दैनिक आज के वरिष्ठ पत्रकार विवेक खरे को “सुरेश त्रिवेदी पत्रकार रत्न” से सम्मानित किया गया…

कानपुर। पत्रकारिता के अमिट हस्ताक्षर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश त्रिवेदी की तृतीय पुण्यतिथि पर अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के हिन्दी पत्रकार भवन में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दैनिक आज के वरिष्ठ पत्रकार विवेक खरे को “सुरेश त्रिवेदी पत्रकार रत्न” से सम्मानित किया गया एवं सैकड़ों पत्रकारों, राजनीतिज्ञों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व उद्यमियों ने स्वर्गीय सुरेश जी की निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता की जमकर तारीफ की।

वक्ताओं ने कहा कि सुरेश जी की पत्रकारिता से नौजवान पत्रकारों को सीखना चाहिए। वह सभी के लिए नजीर पेश कर गए हैं। अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब हिंदी पत्रकार भवन आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सुरेश जी के चाहने वालों का तांता लगा रहा।

सांसद रमेश अवस्थी ने उन्हें सच्चा व निडर पत्रकार बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी। महापौर प्रमिला पाण्डेय स्व सुरेश त्रिवेदी को निर्भीक, निडर, निष्पक्ष व बेबाक पत्रकार बताया, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने उन्हें अपना पथ प्रदर्शक बताते हुए संघर्ष काल के अपने और उनके अनुभवों को साझा किया।

एमएलसी अरुण पाठक ने उन्हें क्रांतिकारी पत्रकार बताया। पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने सुरेश त्रिवेदी जी को पत्रकारिता का आदर्श बताया। विधायक हसन रूमी ने कहा कि सुरेश जी ने समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहते थे।

इस मौके पर कानपुर जर्नलिस्ट के अध्यक्ष ओम बाबू मिश्रा ने कहा कि सुरेश जी के देखे सपने को साकार किया जाएगा, जर्नलिस्ट क्लब इस वर्ष की तरह हर वर्ष एक निडर पत्रकार का सम्मान करता रहेगा।

जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि सुरेश त्रिवेदी के सिद्धांतों पर चलकर पत्रकारों के लिए जर्नलिस्ट क्लब संघर्ष करता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में सुरेश जी की पत्नी अंजू त्रिवेदी दोनों पुत्र सौरभ और मनी वह अन्य परिजन उपस्थित रहे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे, श्री कृष्ण दीक्षित (बड़े जी), रीता बहादुर सिंह, मोनू पाण्डेय, आर के सफ्फर सचिव रेडक्रॉस, निर्मल त्रिपाठी, सुनील साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा, डॉ अनूपम जैन, विनोद दीक्षित,भाजपा नेत्री किरण पाण्डेय, ज्योति बाबा, संतोष सिंह गहमरी, मनोज शुक्ला (महाकाल), डॉ सपन गुप्ता, संजीव चौहान, डॉ हेमन्त मोहन, वैभव मिश्रा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के श्याम शुक्ला, व्यापारी नेता संजय टंडन, चन्दन अवस्थी, संदीप पांडेय, पुष्पेन्द्र जयसवाल, आलोक अग्रवाल (राम लीला सोसायटी) अधिवक्ता रतन अग्रवाल, शशि कांत पाण्डेय, रोहित अवस्थी, राजीव द्विवेदी, नरेंद्र चंचल, तुफैल अहमद, संपादक राष्ट्रीय सहारा ब्रजेश मिश्र, कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम, सुरेश अवस्थी (कवि), गजेंद्र सिंह, ओम चौहान, कैलाश अग्रवाल, संजीव मिश्र, विनोद मिश्रा, विमल तिवारी, पुष्कर बाजपेयी, शैलेन्द्र मिश्रा, तरुण अग्निहोत्री, दिलीप अंशवानी, संजय मौर्या, केशव अग्निहोत्री, विशाल सैनी, राजन शुक्ला, पंकज अवस्थी, राकेश पाण्डेय, अनिल वर्मा, अमित पटेल, मनीष वर्मा, नीरज बहेल, रवि मिश्रा, सूर्य नारायण, संतोष गुप्ता, समेत सैकड़ों राजनीतिक, समाजिक एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन