Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सूर्या समाचार चैनल पर 31 मार्च से लगेगा ताला!

हालांकि सूर्या समाचार चैनल के मालिक लोग पहले भी कई बार चैनल बंद करने का एलान करके इससे मुकर चुके हैं पर लगता है कि अबकी इन्होंने सिर्फ छंटनी करने के वास्ते नहीं बल्कि वाकई न्यूज़ चैनल न चला पाने के अपने फेल्योर के चलते शटर गिराने की घोषणा की है।

सूर्या समाचार प्रबंधन ने 31 मार्च से न्यूज़ चैनल बन्द करने का एलान करते हुए करीब तीन दर्जन मीडिया कर्मियों को नौकरी से निकाला है।

कहा जा रहा है कि 31 मार्च के बाद ये चैनल किसी डीटीएच प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखेगा।

पहले पुण्य प्रसून बाजपेई, फिर कुमार संजॉय सिंह के इस चैनल के सम्पादक पद से हटने के बाद सूर्या समाचार का कोई नामलेवा न रह गया था।

ज्ञात हो कि इसके मालिक अग्रवाल एंड संस प्रिया गोल्ड बिस्किट की कम्पनियां चलाते हैं। इन दिनों सूर्या नाम से कोई भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल भी लांच किए हुए हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन