Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मां ने समझाया, पुत्र निश्चिन्त रहो, अब तुम सूअरों के देश में हो…

 

Ajit Singh : मेरी एक साली साहिबा हैं । UK में रहती हैं । उत्तराखंड में नही united kingdom में । दो बच्चे हैं उनके । वहीं UK के ही जन्मे पले हैं । साली साहिबा सपरिवार छुट्टी मनाने देस आयीं । अमृतसर एअरपोर्ट पे उतरीं । Innova से जालंधर आ रही थी । हिन्दुस्तानी केतनो बिदेस रह जाए, स्वदेश आते ही उसका सूअरत्व जाग जाता है और वह भारत भूमि को छूते ही मनुष्य योनि से पुनः शूकर योनि को प्राप्त हो जाता है।

तो साहब मेरी साली साहिबा ठहरी सच्ची भारतीय ……तो उन ने चिप्स खायी और गाडी का शीशा नीचे किया और लिफाफा बाहर सड़क पे …….उनका बेटा जो बमुश्किल 7 साल का था, चिल्लाया ……. Mom …..what are you doing ? बेटा डर गया । अरे बाप रे ……सड़क पे लिफाफा फेंक दिया ? अब तो चालान होगा । महीने भर की कमाई चली जायेगी ।

माँ ने समझाया ……पुत्र निश्चिन्त रहो ……अब तुम सूअरों के देश में हो । वत्स यहाँ तुम जहां चाहो हग सकते हो । ये इतनी गूढ़ बात जिसमे इतना गहरा अध्यात्म और दर्शन छुपा था वो उस नादान अंग्रेज बालक को कैसे समझ आती । वहाँ england में तो जब से उसने होश सम्हाला उसे सिर्फ दो ही बात सिखाई गयी थी ।

पहली : झूठ नहीं बोलना
दूसरी : यहां वहाँ कूड़ा नहीं फेंकना ।

जब से मोदी बनारस से चुनाव लड़ गए । बनारसी सब बड़े खुश हैं । चलो जी अपने जी का जंजाल छूटा । बनारस अब क्योटो बन जाएगा । अब आगे से जब बनारसी हग लेगा तो उसकी गांड जापान से आ के शिंजो आबे धोएंगे । हमारे एक ठो बनारसी मित्र हैं । कुछ आपिये किस्म के हैं । आज सुबह बनारस की कूड़े से सुसज्जित गलियों की फोटो फेसबुक पे डाल के पूछते हैं …..क्यों ? बन गया क्योटो ? हमने उनको जवाब दिया ……घबराइये मत …..आ रहे हैं शिंजो आबे …..वही धोएंगे । हफ्ते भर का इकट्ठा ही धो देंगे । तब तक आप यूँ ही पजामा लटका के खड़े रहिये ।

xxx

अभी TV पे एक ad आ रहा था । अक्षय कुमार ने एक ख़ास अंडरवियर पहन रखा है । उसको पहन कर वो इतना सयाना और इतना स्टाइलिश हो जाता है कि एक बच्चे को उठाता है पहले उसे 4 गुलाटियां खिलाता है फिर जोर से हवा में उछाल देता है और वो बच्चा पेड़ से आम तोड़ लेता है ……. कुछ लौंडे जो पिस्तौल से गोली चला के आम तोड़ने की प्लानिंग बना रहे हैं वो देखते रह जाते हैं । मेरे एक रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं । उन ने मुझे ये किस्सा स्वयं सुनाया । उनका एक चचेरा भाई वो भी US में रहता है । कुछ चूतिया किस्म का है । एक बार समझाने से कोई बात समझ नहीं आती उसको । उसकी बीवी को बच्चा होने वाला था ।

तो अमरीकी ये जानते हैं कि ये हिन्दुस्तानी जो यहां रह रहे हैं उन्हें बिलकुल अक्ल नहीं और बच्चे पालने इन्हें आते नहीं । तो वहाँ इन दोनों मियाँ बीवी को परिवार कल्याण विभाग वाले अपने यहां बुला के समझाते पढ़ाते थे कि देखो तुमरे घर में बच्चा होगा तो उसको ऐसे पालना पोसना ……ये करना ये मत करना । अलग कमरे में सुलाना, नैपकिन पहना के रखना etc etc …..तो साहब बच्चा पैदा हुआ …….विभाग वाले देखने आये । समझा के चले आये ….. 15 दिन में फिर आये । फिर समझा के चले गए । देखो बच्चा ठीक से रखो । ये साले हिन्दुस्तान की गन्दी आदतें छोड़ दो । लौंडा धीरे धीरे साल भर का हो गया । एक दिन चिट्ठी आई ……तुम साले नहीं सुधरोगे । चलो 50,000 डॉलर का जुर्माना भरो ……इनके तो तोते उड़ गए । साले तुमरे घर में विभाग ने hidden कैमरा लगाया था । ये देखो लाख मना करने के बाद भी तुम साले अक्षय कुमार की माफिक बच्चा हवा में उछाल रहे थे । साले मारोगे हमारे अमेरिकी नागरिक को ?

फिर भैया वो लाख रोये , चीखे चिल्लाये …… जुर्माना माफ़ न हुआ । उन ने कही हुज़ूर मेरी तो इत्ती औकात ही नहीं …. जज बोला कोई बात नहीं बेटा ….किश्त बाँध देते हैं तेरी ….10 बरस में देना …..पर जुर्माना तो देना पडेगा । और अगर अब भी न सुधरा तो बेटा जेल भेजेंगे । श्रीमान जी ऐसा सुधरे कि हिन्दुस्तान की सब गन्दी आदतें एक दिन में सुधार ली । हमारे trilochan शास्त्री जी हैं । बनारस की बड़ी चिंता करते हैं । जल्दी से जल्दी क्योटो बना देना चाहते हैं । उधर साले बनारसी …..सड़क पे कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आते । गंगा जी में गंद फेंकते हैं । सड़क पे चलना नहीं आता । यहां वहाँ थूकते फिरते हैं पिचिर पिचिर ।

ऐसा है तिरलोचन भैया …..ऐसे नहीं सुधरेंगे । बहुत मोटा डंडा करना पड़ेगा । अगर सब ठीक रहा तो दिल्ली में शुरू हो जाएगा अगले साल तक । traffic rule तोड़ा तो कैमरा फोटो खींच के चालान भेज देगा घर पे । जुर्माना 5000 । अगली बार 25000 । हिन्दुस्तानियों के जब तक बहुत मोटा डंडा नहीं होगा नहीं सुधरेंगे । डंडा होते ही एक मिनट में सीख जाएंगे । कैसे चलना है कहाँ चलना है । कहाँ खाना है और कहाँ थूकना है ।

सोशल एक्टिविस्ट अजीत सिंह के फेसबुक वॉल से.

https://youtu.be/Wm-MXlKWcSw
https://youtu.be/9FcX4cTg91o
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन