Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

स्वदेश न्यूज से जुड़े सुनील श्रीवास्तव और करिश्मा सिंह, जिम्मेदारी बढ़ी घनश्याम की

स्वदेश न्यूज संस्थान ने सुनील श्रीवास्तव को अपना हिस्सा बनाया है. सुनील ने एडिटर-इन-चीफ के तौर पर ज्वाइन किया है. सुनील श्रीवास्तव चैनल के कन्टेंट, लुक, फील और विस्तार पर काम करेंगे.

इसके साथ ही करिश्मा सिंह को यूपी में बतौर न्यूज कोआर्डिनेटर ज्वाइन कराया गया है. करिश्मा सिंह कन्टेंट, एडमिन और रेवेन्यू की जिम्मेदारी सम्भालेंगी.

वहीं घनश्याम चौरसिया की जिम्मेदारी बढ़ायी गयी है. घनश्याम यूपी ब्यूरो चीफ के तौर पर काम-काज देखेंगे. सीनियर रिपोर्टर से उन्हें ब्यूरो की जिम्मेदारी मिली है. घनश्याम कई स्पेशल प्रोग्राम्स की भी प्लानिंग करेंगे.

इसके पहले सुनील श्रीवास्तव पिछले पांच सालों से आईएनडी-24 में बतौर एडिटर-इन-चीफ सेवा दे रहे थे. ये भारत समाचार, डीजी न्यूज, टाइम टुडे समेत कई प्रिंट और इलेक्ट्रानिक चैनलों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं.

करिश्मा सिंह स्वदेश का हिस्सा बनने से पहले पत्रिका आब्जर्वर डॉन में यूपी ब्यूरो हेड की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन