Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी प्रबंधन मुझे और परिजनों को टार्चर कर रहा है : तनु शर्मा

Tanu Sharmaa : मैंने लिखा था कि ”कुछ सवालों के जवाब नहीं मिलते…” वाकई जवाब नहीं मिल रहे अगर आप में किसी की समझ में आए तो जरुर बताएं। INDIA TV और मैनेजमेंट ने जो कुछ मेरे साथ किया वो सब जानते हैं, लेकिन आज घर बैठे जो हर रोज़ का टॉर्चर वो लोग कर रहे हैं, किसी को नहीं पता। मेरी नौकरी गई, करियर गया, मकान गया..फाइनली मुझे अपनी बहन के घर शिफ्ट होना पड़ा।

Tanu Sharmaa : मैंने लिखा था कि ”कुछ सवालों के जवाब नहीं मिलते…” वाकई जवाब नहीं मिल रहे अगर आप में किसी की समझ में आए तो जरुर बताएं। INDIA TV और मैनेजमेंट ने जो कुछ मेरे साथ किया वो सब जानते हैं, लेकिन आज घर बैठे जो हर रोज़ का टॉर्चर वो लोग कर रहे हैं, किसी को नहीं पता। मेरी नौकरी गई, करियर गया, मकान गया..फाइनली मुझे अपनी बहन के घर शिफ्ट होना पड़ा।

अब INDIA TV के लोग DCW के जरिए मुझे और मेरे ब्रदर इन लॉ को सम्मन भिजवा रहा है। मैं जबकि अपनी बहन के घर पर हूं तब भी यूपी पुलिस मेरे नाम का सम्मन रिसीव करवाने घर आती है जबकि जिसका घर है यानि मेरे ब्रदर इन लॉ, उनके नाम का सम्मन घर ना भिजवा कर गुड़गांव ऑफिस पहुंचाया जाता है और रोज़ाना पुलिस कॉन्सटेबल्स को वहां भेजा जा रहा है, पुलिस दफ्तर में दबाव बना रही है कि या तो एडमिन या एचआर ये लिख कर दे कि वो DCW के यहां हाज़िर होंगे…ये जानते हुए भी कि वो दफ्तर में नहीं हैं। मैंटल हैरेसमेंट, टॉर्चर, दबाव, मेरे ब्रदर इन लॉ की नौकरी छुड़वाने की कोशिश या फिर कुछ और, क्या समझूं इसे। मेरी जान बच जाने का मातम या खुशी?

तनु ने जो ब्लाग पर लिखा है, उसे भी पढ़ें:  कुछ सवालों के जवाब नहीं मिलते : तनु शर्मा

इंडिया टीवी में एंकर रह चुकीं पत्रकार तनु शर्मा के फेसबुक वॉल से. तनु शर्मा ने इंडिया टीवी प्रबंधन से जुड़े लोगों के उत्पीड़न और शर्मनाक व्यवहार के बाद खुदकुशी की कोशिश की. उन्हें बचा लिया गया है लेकिन इंडिया टीवी प्रबंधन उनका और उनके परिजनों का लगातार उत्पीड़न कर रहा है. इस प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करें.

एंकर तनु शर्मा ने फेसबुक पर लिखा सुसाइड नोट, मालकिन रितु धवन समेत कई उत्पीड़कों का नाम

xxx

मुझे कॉरपोरेट्स और पॉलिटीशियन्स के पास जाने के लिए कहा जाता थाः तनु शर्मा (पढ़िए तनु का पुलिसिया बयान)

xxx

तनु शर्मा ने FIR में कहा ‘अनीता मुझसे ग़लत काम करने को कहती थी’

xxx

इंडिया टीवी के साथ किए करार में तनु शर्मा को नौकरी छोड़ने का अधिकार नहीं था

xxx

मोदी के करीबी हैं रजत शर्मा इसलिए तनु शर्मा प्रकरण पर सब चुप्पी साधे हैं

xxx

तनु शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज़

xxx

तनु शर्मा को जेल भिजवाने की तैयारी!

xxx

तनु प्रकरण पर न्यूज चैनलों के मौनी बाबा बनने का रहस्य

xxx

तनु ने खुद को हैरेस किए जाने को लेकर जो एसएमएस प्रसाद को भेजा, उसे इंडिया टीवी के एचआर ने इस्तीफा मान लिया

xxx

रजत शर्मा की नाक के नीचे चलता रहा यह सब सिलसिला…

xxx

रजत शर्मा की पत्नी इस मुक़दमे से बाहर क्यूं?

xxx

इंडिया टीवी में एंकर तनु को परेशान करने वाला ये प्रसाद नामक शख्स कौन है

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. पीयूष मिश्र

    August 5, 2014 at 5:01 am

    बुलंदी से चल हम तुम्हारे साथ है। हिममत रख होगी तुम्हारी ख्वाइश पूरी, चिंता न कर चुप होगा वो सारा जहां जिसने नकारा तुझे…….

  2. Rajaram Tripathi

    August 8, 2014 at 7:04 pm

    तनु जी,
    मैं और मेरे साथी किसान तन मन धन से तुम्हारे साथ हैं।लड़ लेंगे सबसे,बिना हार जीत की चिंता किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन