Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

Zee मीडिया में अपनी पारी को विराम देकर तरूण कालरा पहुंचे यहां

16 सालों से टीवी मीडिया में सक्रिय पत्रकार तरुण कालरा ने जी मीडिया को अलविदा कह दिया है। वे अब PTI समाचार एजेंसी में अपनी सेवाएं देंगे। तरुण कालरा ने 2007 में आज़ाद न्यूज़ से अपने करियर की शुरुवात की थी। जिसके बाद वे सुधीर चौधरी के वक़्त लाइव इंडिया से जुड़े। लाइव इंडिया में रहते हुए वे दिल्ली सरकार कवर करते रहे।

तरुण ने लंबा वक्त टोटल टीवी में भी काम किया, परिणामस्वरूप दिल्ली बीट पर उनकी पकड़, संबंध व अंदाज़ और भी परिपक्व हुआ। शीला सरकार से अब केजरीवाल सरकार कवर कर रहे तरूण ऐसे कम ही सक्रिय रहे पत्रकारों में शामिल हैं जो आज के दौर की पत्रकारिता को समझते हैं और हवाबाज पत्रकारिता से परहेज बनाकर रखते हैं। मौजूदा समय में दिल्ली सरकार कवर कर रहे पत्रकारों में उनकी गिनती अच्छे पत्रकारों में होती है।

अपने सौम्य स्वभाव और कुशल कार्यकलाप व सूझबूझ के चलते वे दिल्ली की तीनो राजनीतिक पार्टियों पर तो पकड़ रखते ही हैं साथ ही साथ अधिकरियों से भी उनके अच्छे सम्बंध हैं। तरुण कालरा उन पत्रकारों में हैं जिनका कोई गॉड फादर नहीं रहा। अपने काम और मेहनत के बल पर ही उन्होंने खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है। अन्ना आंदोलन से जुड़ा होने के कारण आम आदमी पार्टी में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ बताई जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन