Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जी न्यूज़ से गिरा एक और विकेट, पढ़ें.. कहां जा रहे पत्रकार तरुण वत्स?

जी न्यूज़ में उथल-पुथल का दौर जारी है. जी न्यूज़ के टीवी से लेकर डिजिटल सेक्शन तक पत्रकार इस कंपनी को छोड़ रहे हैं. अब लिस्ट में नया नाम दिल्ली के पत्रकार तरुण वत्स का जुड़ गया है. तरुण ने फरवरी में ही जी न्यूज डॉट कॉम का साथ छोड़ दिया है.

दिल्ली के रहने वाले तरुण ने सोशल मीडिया पर अपने इस फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने जी न्यूज डॉट कॉम को अलविदा कह दिया है. उन्हें जनवरी के आखिरी सप्ताह में ही फेयरवेल पार्टी दी गई थी.

इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर भी अपना बायो बदल दिया है. पता चला है कि उन्होंने एक सरकारी कंपनी जॉइन की है. वह न्यूज़ छोड़कर पीआर सेक्शन में चले गए हैं.

तरुण वत्स के पास कई साल का अनुभव है. जी न्यूज़ से पहले वे कई प्रतिष्ठित वेबसाइट में काम कर चुके हैं. जी से पहले तरुण ने न्यूज 18 और नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में भी काम किया है. इसके अलावा वह अमर उजाला अखबार और यूएनआई न्यूज एजेंसी का भी हिस्सा रहे हैं.

तरुण को डॉ. एस राधाकृष्णन स्मृति मीडिया सम्मान से नवाजा जा चुका है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिंदी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले तरुण ने ग्रेजुएशन के दौरान ही कई बड़े संस्थानों के साथ बतौर फ्रीलांस काम शुरू कर दिया था. जिसमें नईदुनिया, नेशनल दुनिया और आईएनएस मीडिया ग्रुप शामिल है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन