Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

तौकीर रजा की मीडिया में दहशत का एक छोटा सा उदाहरण पढ़िए!

बी पी गौतम-

तौकीर रजा को बाहर के लोग मौलाना के कारण धार्मिक नेता समझते हैं… स्थानीय लोग मुस्लिम नेता समझते हैं। इतना ही समझना, तौकीर रजा को आंकना बेहद कम है।

धार्मिक परिवार से संबंध होने के कारण मुस्लिम बेहद आदर देते हैं… लेकिन, इस आदर का तौकीर रजा ने कभी आदर नहीं किया है। जीवन में धार्मिक व्यवहार तो आस-पास भी नहीं है… खैर… यह आदमी 25-30 वर्षों से सिर्फ डर की खेती कर रहा है और उसकी फसल से ही मौज मारता रहा है।

इसकी दहशत का छोटा सा उदाहरण देख लीजिये… उन दिनों मैं बरेली में काम करता था। इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस अक्सर होती ही थीं… किसी ने कोई सवाल कर दिया और सवाल इसे पसंद न आया तो, ऑफिस आने से पहले पत्रकार आउट हो सकता था।

खबर पत्रकार ही बेहद संभाल कर लिखता था… उर्दूभाषी पत्रकार ही लिखता था। अगर, किसी अन्य ने लिखी है तो, उसे उर्दू वाला जांचता था… फिर सिटी इंचार्ज पढ़ता था… फिर डेस्क इंचार्ज पढ़ता था। पन्ने पर जाने से पहले संपादक विशेष रूप से एक-एक शब्द पढ़ता था। उसके बाद खबर लगती थी… फिर भी कोई शब्द पसंद न आया तो, सब सॉरी बोलते थे… यह दहशत मीडिया में थी।

अब पुलिस की देखिये… इसके इत्तेहाद मिल्लत कांउसिल के लेटर पैड पर कार्यक्रम जारी होता था… लेटर पैड भी, उस समय आईजी से नीचे के कार्यालय में जाता नहीं था। आईजी जिलों के एसपी को अपने आदेश के साथ कार्यक्रम भेजते थे।

कैबिनेट मंत्री की तरह हर थानाध्यक्ष बॉर्डर पार कराता था… कोई कुछ पूछना भी चाहे तो, इसके नीचे के चमचे भी, ऐसे बात करते थे, जैसे ट्रंप ही हों… इससे तो बात होने का सवाल ही नहीं था… जबकि… सपा सरकार में हथकरघा विभाग का उपाध्यक्ष बनने के अलावा, कोई और बड़ा पद नहीं रहा है।

हालाँकि 2010 के दंगे में मायावती ने भी इसे सही कर दिया था… लेकिन… बाद में राजनैतिक दबाव में उन्होंने शिकंजा ढीला कर दिया था… ऐसे आदमी को गिरफ्तार करना भी अपने में बड़ी घटना है… महाराज जी ने पिछली घटना पर ही लाइन पर ले लिया था लेकिन, तब फरार हो गया था और उच्चतम न्यायालय से राहत मिल गई थी…

पहली बार तरीके से फंसा है यह… डर की फसल तबाह हो चुकी है… सोशल साइट्स ने सबका डर समाप्त कर दिया है… अब अखबार और टीवी भी चीख रहे हैं…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. vijay shankar

    October 5, 2025 at 9:23 am

    वक्त से बड़ा कोई नहीं है भाई, सभी मुसलमानों का लिंक पाक, आतंक से निकल जाएगा। भारत में रहकर किस तरह लोग देश का अहित कर रहे है, इसको उनके अल्लाताला भी देख रहे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन