Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में इस समय सत्या नाडेला सर्वश्रेष्ठ लीडर माने जाएँगे!

नितिन त्रिपाठी-

टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में इस समय सत्या नाडेला सर्वश्रेष्ठ लीडर माने जाएँगे.

एक समय था जब माइक्रोसॉफ़्ट बहुत पिछड़ गई थी, होनहार वैज्ञानिक माइक्रोसॉफ़्ट में काम करने से परहेज़ करते थे. नई तकनीक जैसे इंटरनेट, क्लाउड, एआई इन सबमें माइक्रोसॉफ़्ट पिछड़ती चली गई.

आज सत्या नाडेला की अगुवाई में इंटरनेट ब्राउज़र क्षेत्र में भी माइक्रोसॉफ़्ट एज काफ़ी अच्छा परफॉर्म कर रहा है. सर्च इंजन बिंग अब फिर से तेज़ी पकड़ चुका है. माइक्रोसॉफ़्ट क्लाउड प्लेट फ़ार्म azure कॉर्पोरेट की पहली चॉइस बनता जा रहा है. एआई के क्षेत्र में ठीक समय पर ओपन एआई में निवेश किया और फिर chatgpt को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में कर बिंग में इंप्लीमेंट भी कर दिया. गूगल जो एआई के क्षेत्र में सबसे आगे थी वह आज तक bard की सफल लॉंच न कर पाई.

बीते महीने OpenAI ने अपने सीईओ Sam Altman को निकाल दिया. सत्या नाडेला ने बहुत तेज़ी से अपनी चालें चलीं और एक समय ऐसा लगा कि OpenAI के ज़्यादातर कर्मचारी वह कंपनी छोड़ माइक्रोसॉफ़्ट जॉइन कर लेंगे. किसी भी टेक्नोलॉजी कंपनी के इकमात्र ऐसेट उसके कर्मचारी और उनका दिमाग़ होता है. अंततः ओपन एआई को झुकना पड़ा और सैम Altman फिर से सीईओ बनाए गए.

इस पूरे प्रोसेस में विजेता रही माइक्रोसॉफ़्ट. अब भविष्य के सभी एआई क्षेत्र के वैज्ञानिकों को पता है कि उनका भविष्य माइक्रोसॉफ़्ट में सबसे सुरक्षित है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन