Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

लालू के बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी की चुनावी सीट घोषित, मीसा भारती नहीं लड़ेंगी

लालू यादव से बातचीत के दौरान ब्रेक के वक्त वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह (बाएं से प्रथम) और अन्य वरिष्ठ मीडियाकर्मी.

लालू यादव ने अपने दो पुत्रों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है. ये दोनों क्रमश: महुआ और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. बेटी मीसा भारती चुनाव नहीं लड़ेंगी. वो अपना पूरा वक्त चुनाव प्रचार में देंगी. यह खुलासा लालू यादव ने वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह से एक विशेष बातचीत के दौरान किया. 

लालू यादव से बातचीत के दौरान ब्रेक के वक्त वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह (बाएं से प्रथम) और अन्य वरिष्ठ मीडियाकर्मी.

लालू यादव ने अपने दो पुत्रों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी है. ये दोनों क्रमश: महुआ और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. बेटी मीसा भारती चुनाव नहीं लड़ेंगी. वो अपना पूरा वक्त चुनाव प्रचार में देंगी. यह खुलासा लालू यादव ने वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह से एक विशेष बातचीत के दौरान किया. 

 लालू यादव ने शीतल पी. सिंह से बातचीत के दौरान बताया कि बिहार चुनाव इस देश को दिशा देने वाला साबित होगा. सदियों से वंचित तबके के लोग बिहार में न सिर्फ सत्ता में आएंगे बल्कि सांप्रदायिक और देश-समाज बांटने वाली ताकतों को धूल चटाएंगे. अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ाए जाने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि उनके दो पुत्र चुनाव लड़ेंगे. कौन-कौन लड़ेंगे और किन-किन सीटों पर लड़ेंगे? इस सवाल पर लालू ने बताया कि तेजप्रताप और तेजस्वी यादव चुनाव लड़ेंगे. इनके लिए महुआ व राघोपुर सीट तय किया जा चुका है. बेटी मीसा भारती को चुनाव लड़ाए जाने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगी. हां, वे चुनाव प्रचार में शिरकत करेंगी और अपने सभी लोगों को जिताने के लिए सभाओं को संबोधित करेंगी.

उल्लेखनीय है कि महुआ विधानसभा से राजद के जागेश्वर राय के नाम की चर्चा थी. लेकिन जब उन्हें पता चला कि लालू पुत्र तेजप्रताप यहां से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने बागी तेवर अपना लिए. जागेश्वर राय के समर्थन में सभी 36 पंचायतों के अध्यक्षों ने राजद से अपना सामूहिक इस्‍तीफा दे दिया था. जागेश्‍वर राय ने राजद पर हमला बोलते हुए यहां तक कहा था कि लालू के पुत्र मोह के कारण राजद बर्बाद हो रहा है.

दरअसल लालू ने बहुत सोच समझ कर अपने बेटों के लिए महुआ और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र चुना है. दोनों विधानसभा क्षेत्र यादव बहुल है. वहां राजद का ‘माई’ समीकरण अधिक मजबूत है. हालांकि पिछली बार दोनों जगहों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार स्थितियां बिलकुल अलग हैं. राघोपुर राबड़ी देवी का चुनाव क्षेत्र है. पिछली बार राबड़ी खुद यहां से चुनाव हार गई थीं, तब जदयू और भाजपा के बीच गठबंधन था. पिछली बार जदयू के सतीश कुमार ने नीतीश लहर पर सवार होकर जीत हासिल की थी. अबकी बार राजद और जदयू साथ हैं. महुआ विधानसभा क्षेत्र भी यादव बहुल क्षेत्र है. पिछली बार यहां से जदयू के रवीन्द्र राय ने राजद के जगेश्वर राय को हराया था.

ये वहीं जगेश्वर राय हैं, जिनके समर्थकों ने हाल ही में महुआ में एक कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद द्वारा अपने पुत्र तेजप्रताप को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा करने पर विरोध जताया था. इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में तेजस्वी और तेजप्रताप के मैदान में उतरने से राजद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है. वैसे विरोधी खेमा भी लालू के खिलाफ गोलबंद है. भाजपा इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में यादव जाति के कद्दावर उम्मीदवारों की खोज में जुटी है. देखना है कि तेजप्रताप और तेजस्वी अपने पिता के उत्तराधिकार को हासिल करने के वास्ते जंग जीतने में सफल हो पाते हैं या नहीं.

बिहार दौरे पर गए शीतल पी. सिंह द्वारा पटना में लालू यादव से हुई बातचीत पर आधारित. संपर्क: +91 9810409181

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन