Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान अखबार में यूपी के ठेकों में खुले भ्रष्टाचार की ये कलंक कथा पढ़िए!

अभिषेक उपाध्याय-

यूपी में भ्रष्टाचार की कलंक कथा। आज का दैनिक हिंदुस्तान पढ़िए। अखबार मोटी हेडलाइन में छाप रहा है कि ठेकों में खुले भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।

अधिकारियों ने ईपीसी मिशन में 400 करोड़ से बड़े ठेकों में 20 नंबर का साक्षात्कार और प्रस्तुतिकरण जोड़ दिया है, ताकि मनचाहे ठेकेदार को कमीशन की दैवीय दक्षिणा के एवज में ठेकों का ईश्वरीय आशीर्वाद दिया जा सके!

हालात यहां तक हैं कि परियोजनाओं की लागत बढ़ाकर कमीशन की बंदरबांट की जा रही है। बिचौलियों के बारे में सरकारी विभागों के इंजीनियर चिट्ठी लिखकर आगाह कर रहे हैं, पर कार्यवाही की जगह उन्हें ही धमकाया जा रहा है।

सब कुछ लिखत पढ़त में है। सबूत उसी तरह बिखरे हुए हैं, जैसे पतझड़ के मौसम में पर्णपाती वृक्षों की पत्तियों से ज़मीन पट जाती है।

‘बटेंगे तो कटेंगे’ की सरकार में बिना चकबंदी के ही पारदर्शिता के खेत बंट चुके हैं, और ईमानदारी के तमाम जंगल कट चुके हैं!!

ये सरकार अफसरों और नेताओं के लड़के-बच्चों के कब्जे वाली सरकारी भर्तियों की सीबीआई जांच रूकवाने के लिए, सुप्रीम कोर्ट ऐसे ही दौड़कर नहीं पहुंच रही है।

इस सरकार के मुखिया का सलाहकार हटाए जाने के बावजूद ऐसे ही नहीं, लोकभवन में अपना दफ्तर खोलकर बेफिक्र बैठा है!!

उसके ‘पैरोकार’ बिचौलिए ऐसे ही नहीं, सरकारी दफ्तरों में घुसकर ठेका-पट्टी के लिए अधिकारियों को धमका रहे हैं, जिसकी लिखित शिकायत के बावजूद किसी ‘संजय’ की आंखें नहीं खुल रही हैं!!

हक़ीक़त में यहाँ हिंदू-मुस्लिम के डाइवर्जन के पीछे, भ्रष्टाचार का ऐसा चमचमाता शहीद पथ दौड़ रहा है, जिस पर आप चाहें तो 360 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी गाड़ी दौड़ा सकते हैं!!

कहीं कोई चालान नहीं है!!!!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन