Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उज्जैन के पत्रकार दीपक जैन ने ठग को ब्लैकमेल कर एक लाख वसूले, गिरफ्तार

इंदौर। होम लोन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए ऐंठने वाले उज्जैन के पत्रकार को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला समेत उसके अन्य साथियों की भी खोजबीन की जा रही है। पत्रकार ने महिला की मदद से ही ठग को ब्लैकमेल किया था। क्राइम ब्रांच एएसपी विनय प्रकाश पॉल के मुताबिक, केनरा बैंक का जनरल मैनेजर बनकर लोगों को होम लोन के नाम पर झांसा देने वाले रामचरण सोलंकी से पूछताछ चल रही है, वहीं उसे ब्लैकमेल करने वाले उज्जैन के पत्रकार दीपक जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

दीपक ने रामचरण को ब्लैक मेल कर उससे 1 लाख रुपए ऐंठे थे। उसके बाद उससे हर महीने रुपए वसूलता था। दीपक एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करता है। उस पर पहले भी एक नामी न्यूज चैनल का पत्रकार बनकर फर्जीवाड़ा करने का केस है। दीपक की मदद उसी की रिश्तेदार महिला ने की थी, जो रामचरण के यहां काम करती थी। उसे पता था कि रामचरण लोगों को धोखा देता है। पुलिस उसकी भी खोजबीन कर रही है।

दीपक ने कबूला कि वह अपने कैमरामैन के साथ उज्जैन से इंदौर आया था। यहां उसने तीन परिचितों को बुलाया। फिर वे दोपहर में रामचरण के ऑफिस पहुंचे और धमकाते हुए उससे रुपए वसूले। बाद में दीपक ने रुपयों का बंटवारा कर दिया था। उसने अपने पास 45 हजार रुपए रखे थे। दीपक ने बताया कि उसने कैमरामैन को रुपया नहीं दिया था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने जब दीपक की हिस्ट्री निकाली तो उसके तीन पते निकले। पहले पुलिस उसके भाई के घर पहुंची। वहां दीपक नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई से कहा कि भोपाल की एक जमीन का मामला है, जो दीपक निपटवा सकता है। उसे भी अच्छे रुपए मिल जाएंगे। भाई ने दीपक से बात की और अगले दिन मीटिंग फिक्स हो गई। दीपक ने कहा था कि वह भोपाल में है। दीपक से बात के बाद एएसपी विनय पॉल ने टेक्नीकली जांच की तो उसकी लोकेशन कृष्णा रेसीडेंसी उज्जैन मिली। क्राइम ब्रांच ने वहां पहुंचकर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। भंवरकुआं थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। (साभार- नई दुनिया)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन