Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शुक्रिया भड़ास… आपके प्लेटफार्म से आज मुझे नौकरी मिल गई!

दमी किसी भी क्षेत्र का हो, किसी से उसका काम होते ही पिछला किया धरा भूल जाता है. हालांकि यह फितरत सभी पर लागू नहीं होती. ऐसे ही भड़ास के एक पाठक ने नौकरी मिलने पर दिल खोलकर न सिर्फ भड़ास को शुक्रिया कहा है बल्कि पत्रकारिता की दुनिया में प्रवेश कर रहे लोगों को भड़ास से जुड़े रहने की सलाह भी दी है. पढ़ें राहुल ने क्या कुछ लिखा है..

राहुल यादव-

प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया संस्थान भड़ास4मीडिया का आभार व्यक्त करता हूं. मैं जनपद जौनपुर का रहने वाला हूं मेरा नाम राहुल यादव है. मैंने 5 जनवरी को भड़ास के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आकाशवाणी जौनपुर के लिए पीटीसी पद की भर्ती देखी थी.

भड़ास प्लेटफॉर्म पर देखकर मैंने लखनऊ के आकाशवाणी हेड ऑफिस में पत्र के माध्यम से अपना डॉक्यूमेंट भेजा, फिर उसके बाद 5 मार्च के आसपास आकाशवाणी लखनऊ के हेड ऑफिस में इंटरव्यू हुआ. 10 लोगों ने आवेदन किया था और सात लोगों ने इंटरव्यू दिया था. इसके बाद परीक्षा हुई.

आप सभी गुरुजनों के आशीर्वाद से आकाशवाणी लखनऊ की तरफ से जौनपुर के पीटीसी पद पर मेरा चयन हुआ, मैं आकाशवाणी परिवार का तहे दिल से आभारी हूं और डिजिटल प्लेटफॉर्म भड़ास का भी आभारी हूं जिन्होंने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मीडिया में तमाम पदों की भर्ती को लेकर हमेशा जानकारी उपलब्ध कराई है.

मैं एक बार फिर भड़ास मीडिया के सभी सम्मानित कर्मचारी व संस्थापक-संपादक का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. इसके पहले मैं ग्लोबल भारत जौनपुर का जिला संवाददाता और प्राइम न्यूज जैसे संस्थानों में काम कर चुका हूं. और हां आखिर में एक बात कहना चाहूंगा, खासकर मीडिया लाइन में प्रेवश करने वाले लोगों से की भड़ास को जरूर पढ़ते रहें. ये एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म है जिसमें आपको मीडिया की नौकरी से लेकर स्क्रीन पर चमकते चेहरों के पीछे की सच्चाई और मीडिया हाउसों का कालापन भी पूरी साफगोई से उजागर किया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन