Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संपादक की पत्नी ने एफबी पर लिखा- मेरे पति को अपनाने के लिए अब आजाद हैं आफिस वालियां! देखें स्क्रीनशॉट

एक न्यूज चैनल के डिजिटल विंग के संपादक महोदय की घरेलू जिंदगी ठीक नहीं चल रही है. आफिस में उन्होंने कई लड़कियों की भर्ती की. यहां तक तो ठीक है. पर उनकी पत्नी को ये लगना लगा कि पति महोदय उन्हें कम, आफिस की लड़कियों के चक्कर में ज्यादा रहते हैं.

पति के इस रवैये के कारण पत्नी तनाव व अवसाद में रहने लगी.

इसी मन:स्थिति से गुजर रही दुखी पत्नी ने एक दिन फेसबुक पर लिख दिया कि अब हम इनसे रिश्ता खत्म कर रहे हैं, इनको चाहने वाली लड़कियां इन्हें अब अपनाने के लिए आजाद हैं.

ये पोस्ट आते ही हड़कंप मच गया. चैनल के एचआर के पास भी मामला पहुंचा जिसने कार्रवाई की बात कही है.

हालांकि बाद में संपादक महोदय की पत्नी ने जाने किस दबाव में उस पोस्ट को हटा लिया पर विघ्नसंतोषियों ने इस बीच स्क्रीनशाट ले लिया था और उसे चारों तरफ घुमाने लगे.

चूंकि ये मामला संपादक की निजी जिंदगी का है इसलिए किसी भी पात्र के नाम व पहचान का खुलासा नहीं किया जा रहा है.

इस प्रकरण के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी की बेवकूफी की वजह से पति महोदय दुखी रहते हैं और वो पत्नी से छुटकारा पाने के लिए लीगल प्रासेस शुरू कर चुके हैं. इसी वजह से पत्नी जानबूझ कर उन्हें बदनाम करने के लिए अनाप शनाप फेसबुक पर पोस्ट करने लगी हैं ताकि पति परेशान हो सके.

देखें पत्नी के लिखे एफबी पोस्ट का संपादित स्क्रीनशाट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन