Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

विनोद व्यास निर्देशित फिल्म ‘दॅ आर्टिकल’ के पोस्टर की पहली झलक जारी

हरियाणा : ‘परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उडऩे की, वो खुद ही तय करते हैं मंजिल आसमानों की, रखते हैं जो हौसला आसमां को छूने का, उन्हें फिर नहीं होती परवाह गिर जाने की’। उक्त पंक्तियां हरियाणा के दो भाइयों प्रमोद रिसालिया और विनोद व्यास पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। विपरीत परिस्थितियों व कठिन परीक्षाओं से गुजरने के बाद दोनों ने स्वंय को इस मुकाम तक पंहुचाया है कि वह वॉलीबुड में अपनी दखल देने की लिए तैयार हैं।

हरियाणा : ‘परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उडऩे की, वो खुद ही तय करते हैं मंजिल आसमानों की, रखते हैं जो हौसला आसमां को छूने का, उन्हें फिर नहीं होती परवाह गिर जाने की’। उक्त पंक्तियां हरियाणा के दो भाइयों प्रमोद रिसालिया और विनोद व्यास पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। विपरीत परिस्थितियों व कठिन परीक्षाओं से गुजरने के बाद दोनों ने स्वंय को इस मुकाम तक पंहुचाया है कि वह वॉलीबुड में अपनी दखल देने की लिए तैयार हैं।

विनोद व्यास

जहां विनोद व्यास निर्देशित ‘दॅ आर्टिकल’ पहली फीचर फ़िल्म होगी, वहीं बतौर पत्रकार रह चुके प्रमोद रिसालिया अहम भूमिका में नज़र आएंगे। प्रमोद इससे पहले भी लघु फ़िल्म म्हारा गांव में अहम भूमिका में नज़र आए थे। चर्चा ये भी है कि इस फ़िल्म में नील नितिन मुकेश और राजीव खंडेलवाल में से एक मुख्य भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

अपनी पहली फिल्म ‘दॅ आर्टिकल’ के निर्देशन के माध्यम से शहर को गौरवान्वित करने के लिए प्रयासरत विनोद व्यास ने हाल ही में अपनी फ़िल्म के पोस्टर की पहली झलक जारी की है। नई पीढ़ी पर आधारित इस फ़िल्म का स्क्रीन प्ले भी विनोद व्यास ने लिखा है जो कि सबसे अलग तरह का है। जो दर्शकों को काफ़ी पसंद आएगा। विनोद इससे पहले लघु फ़िल्म म्हारा गांव और कबड्डी कर चुके है। वहीं इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के देवरिया से शिव सिंह बतौर निर्माता नज़र आएंगे। इस फ़िल्म का निर्माण जोकर इंटरटेंमेंट और सौम्या मोशन पिक्चर के बैनर तले किया जा रहा है जिसका प्री प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा कि जून में फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी। 

निर्देशक विनोद व्यास का कहना है कुछ करने का जज्बा लेकर ही सिनेमा में कदम रखा है। बड़ी बात यह है कि अपने साथ काम करने वाले जोशीले युवाओं को लेकर चला हूं जो इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के साथ ही इस पूरी टीम के सदस्यों में शामिल हैं। यह सब वही लोग हैं जिनके अंदर कुछ करने का जज्बा है। इस फिल्म की पटकथा से लेकर निर्देशन को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विनोद का कहना है कि हॉलीबुड फ़िल्म लंदन हेस फालन को टक्कर देने के लिए 2 अक्टूबर को रिलीज की जा सकती है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kapil

    May 26, 2015 at 5:04 pm

    All The Best Guyszzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन