Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार से शिक्षक बने रजनीश ने शुरू किया एजुकेशनल यूट्यूब चैनल

रजनीश राय पहले पत्रकार हुआ करते थे. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2011-14 बैच में पत्रकारिता की पढ़ाई कंप्लीट कर रजनीश नोएडा आए और यहां चैनल वन नामक न्यूज चैनल में इंटर्न बने. इसके बाद रफ्तार न्यूज में रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया. फिर सुदर्शन न्यूज के हिस्से बने. पर मीडिया की दिनोंदिन बिगड़ती हालत देखकर रजनीश ने पत्रकारिता को गुडबाय कह शिक्षण का कार्य आरंभ कर दिया.

सात साल शिक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के बाद रजनीश ने अब अपना दायरा बढ़ाते हुए शिक्षण से संबंधित एक यूट्यूब चैनल लांच कर दिया है. चैनल का नाम THE BATTLE GROUNDS EDUCATION है. इस स्टार्टअप की खास बात ये है कि इसके जरिए रजनीश आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक और पुरानी वैदिक पद्धति से पढ़ाई कराएंगे.

देखें यूट्यूब चैनल, क्लिक करें- THE BATTLE GROUNDS EDUCATION

रजनीश राय से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन