Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘लाउड इंडिया टीवी’ पर संतोष भारतीय लेकर आ रहे हैं ‘द ग्रेट स्टार्स आफ़ इंडिया’!

कन्हैया शुक्ला-

लाउड इंडिया टीवी एक ऐसा डिजिटल चैनल है जिसने यूट्यूब पर देश-विदेश के मुद्दों पर लाइव कार्यक्रम कर के भारत में एक नए ट्रेंड की शुरुआत की है।

लाउड इंडिया टीवी के शुरुआती कार्यक्रमों में से एक, ‘द ग्रेट जर्नलिस्ट आफ़ इंडिया’ नाम से 2021 में देश के 69 प्रमुख पत्रकारों और संपादकों से बातचीत की गई जो बहुत ज़्यादा चर्चित रही। पहली बार लोगों को लगा कि जर्नलिस्ट भी स्टार हो सकते हैं। इस कार्यक्रम की कल्पना वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय ने की और उन्होंने ही इसे प्रस्तुत भी किया।

उसी बहुचर्चित कार्यक्रम की तरह लाउड इंडिया टीवी ‘द ग्रेट स्टार्स आफ़ इंडिया’ नाम से एक नये तरह का कार्यक्रम लेकर आ रहा है जिसका पहला एपिसोड इस रविवार 26 नवम्बर को दिन मे 2 बजे प्रसारित होगा। इसमें पहले अतिथि हैं पद्मश्री डाक्टर मोहसिन वली जिन्होंने पहली बार अपनी ज़िन्दगी को लेकर तथा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से जुड़े संस्मरण साझा किये हैं।

इसके बाद हर शनिवार और रविवार को दिन में 2 बजे “द ग्रेट स्टार्स आफ़ इडिया” प्रसारित होगा जिसमें प्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया और वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक दीप जैसे नाम इस कड़ी मे जुड़ने वाले हैं। इस अनूठे कार्यक्रम के प्रस्तोता और प्रश्नकर्ता पत्रकार संतोष भारतीय हैं, जिसे हर शनिवार और रविवार को 2 बजे दिन में प्रसारित किया जायगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन