Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Video : मोदी 3.0 के लिए भारत24 के डॉ जगदीश चंद्र की 6 भविष्यवाणियां, जो सच निकली

भारत24 न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ और सीईओ डॉ जगदीश चंद्र ने 27 मई को ही अपने कार्यक्रम द जेसी शो में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी. अब जब मोदी तीसरे टर्म की शपथ लेने जा रहे हैं तो डॉ चंद्र द्वारा कही ये सभी टिप्पणीयां प्रासंगिक हो रही हैं.

डॉ चंद्र ने कहा था कि यदि किसी सूरत में बीजेपी की सीटों का आँकड़ा 250, 252 या 270 तक भी जाता है तो राष्ट्रपति को उन्हों सरकार बनाने का न्यौता देना पड़ेगा. मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. उन चर्चाओं के जवाब में, जिसमें कहा जा रहा था कि इस दफा संघ पीएम बदल देगा, जिस पर जेसी ने कहा कि, ऐसा कुछ भी नहीं होगा. मोदी ने काम किया है. जो मुद्दे दशकों से लटके पड़े थे उन्हें मोदी ने सॉल्व किया है. संघ हस्तक्षेप नहीं करेगा.

27 मई के उस वीडियो को लेकर एंकर के सवाल पर डॉ चंद्र द्वारा कही गई 6 की 6 बातें किस तरह सच साबित हुई, इस वीडियो को सुनकर समझें…

दूसरी बात, क्या मोदी लोकसभा 2024 के चुनाव में आए रिजल्ट को लेकर परेशान हैं, इसके जवाब में डॉ चंद्र कहते हैं कि, हां यह बात जरूर है कि मोदी 4 जून की रात सोए नहीं होंगे. वे हैरान होंगे कि उनके साथ हुआ क्या?

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब मोदी जैसे विजनरी ग्लोबल लीडर को गठबंधन का सहारा लेना पड़ रहा है. वह अकेले में इसपर विचार कर रहे हैं. वैसे भी जितने सम्राट हुए हैं, वह अकेले में विचार करते थे. मोदी अपनी दम पर दक्षिण जीतकर लाए तो उत्तर में क्या हो गया. मोदी इसपर जरूर मंथन करेंगे. देखें इसी चर्चा पर आधारित यह वीडियो….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन