Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

The JC Show में इंडिगो संकट पर विश्लेषण

मोदी का ‘डंडा’ चला, IndiGo संकट खत्म, प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से तुरंत मिली राहत

13 दिसंबर की शाम को नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत24 के लोकप्रिय शो “The JC Show” का LIVE प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “IndiGo Crisis: आखिर सरकार ने कैसे किया डैमेज कंट्रोल!” शीर्षक से रात 9:00 बजे प्रसारित करीब 1 घंटे के एपिसोड में IndiGo Crisis के हर पहलू का विश्लेषण किया है। IndiGo Crisis से इंडिगो और एविएशन संकट पर पड़ने वाले असर, मोदी सरकार के एक्शन और राम मोहन नायडू की परफॉर्मेंस का विश्लेषण किया है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने इंडिगो संकट को लेकर देश की जनता की पीएम मोदी से अपेक्षाएं और सरकार के एक्शन प्लान और गृह मंत्री अमित शाह की डेमेज कंट्रोल में भूमिका का भी उल्लेख किया है। इसके साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की परफॉर्मेंस को VERY IMPRESSIVE और A competent person with a clearity and a vision वाला बताया है।

डॉ जगदीश चंद्र शो में विश्लेषण किया कि दिसंबर की शुरुआत में, IndiGo एयरलाइंस द्वारा बिना पूर्व सूचना के सैकड़ों उड़ानों को अचानक रद्द किए जाने से देश भर के हवाई अड्डों पर अभूतपूर्व अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी। इस कॉर्पोरेट अव्यवस्था ने लाखों यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तब हमेशा की तरह देश की जनता ने उम्मीद की आखिरी किरण के रूप में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देखा। यह जनता का अपने शीर्ष नेतृत्व पर अटूट विश्वास था कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’, और प्रधानमंत्री ने इस विश्वास को कायम रखा। संकट की गंभीरता को समझते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्परता से हस्तक्षेप किया। उन्होंने अपने भरोसेमंद गृह मंत्री अमित शाह को मामले की निगरानी करने और नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ मिलकर राहत और डैमेज कंट्रोल ऑपरेशन को निर्देशित करने का आदेश दिया।

प्रधानमंत्री का निर्देश दो टूक और स्पष्ट था: “कानून जनता को परेशान करने वाला नहीं होना चाहिए, कानून से जनता को राहत मिलनी चाहिए।” यह निर्देश केवल IndiGo के लिए नहीं था, बल्कि यह सभी सरकारी एजेंसियों को एक संदेश था कि प्रशासनिक नियम आम आदमी के जीवन में बाधा नहीं बल्कि सुविधा बननी चाहिए। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने एक ‘ट्रबलशूटर’ की भूमिका निभाते हुए तत्काल रणनीति बनाई। उनकी निगरानी में नागरिक उड्डयन मंत्री के.आर.एम. नायडू ने 12 सूत्री गाइडलाइंस जारी कीं। इन गाइडलाइंस में सुरक्षा नियमों के अस्थायी स्थगन से लेकर यात्रियों के तत्काल रिफंड, फंसे हुए लोगों को एयरलाइन के खर्च पर गंतव्य तक पहुँचाना, और आसमान छूते हवाई किराए पर सीमा (कैपिंग) निर्धारित करना शामिल था।

एंकर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ जगदीश चंद्र ने यह भी बताया कि यह संकट वास्तव में IndiGo प्रबंधन की अति-आत्मविश्वास और डेढ़ साल तक नए सुरक्षा नियमों (FTDL) को लागू करने में जानबूझकर किए गए गैर-अनुपालन का परिणाम था। उन्होंने 1 दिसंबर को सरकार को झूठा आश्वासन दिया, जबकि 3 दिसंबर से बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द कर दीं। प्रधानमंत्री के सख्त रुख के बाद, DGCA ने IndiGo के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और लापरवाही बरतने वाले 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर्स को टर्मिनेट कर दिया। सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि 65% बाजार हिस्सेदारी के अहंकार वाली किसी भी कॉर्पोरेट संस्था को आम आदमी की परेशानी की कीमत पर मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस पूरे डैमेज कंट्रोल ऑपरेशन की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और संकट के समय त्वरित हस्तक्षेप को जाता है। उनके हस्तक्षेप ने केवल IndiGo की सेवाओं को सामान्य ही नहीं किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि सरकारी नियम जनता के पक्ष में हों। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए राष्ट्र प्रधानमंत्री का आभारी है, जिन्होंने साबित कर दिया कि जब जनता संकट में होती है, तो शीर्ष नेतृत्व हमेशा उनके साथ खड़ा होता है।

इसके साथ ही डॉ जगदीश चंद्र ने एविएशन सेक्टर में पायलटों की कमी और इंडिगो के काटे गए 10% शेयर को अन्य कंपनियों को आवंटन और नई एयरलाइन कंपनियों के लिए अवसर खुलने का भी आकलन किया है। एयरलाइन मार्केट में 65-70% होने से इंडिगो की मोनोपॉली और CCI की भूमिका का भी जिक्र किया है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने इंडिगो के frequent flyer के तौर पर इंडिगो की Time Punctuality और रिकॉर्ड समय 18 मिनट में नई बोर्डिंग को लेकर भी तारीफ की है। इंडिगो संकट को हल करने में बतौर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मुख्य भूमिका और वैष्णव को “एक स्मार्ट एंड अलर्ट मिनिस्टर” बताकर तारीफ की है। इंडिगो संकट को लेकर DGCA के लिए don’t trust anybody, especially IndiGo now और एयरलाइंन और इंडिगो के लिए be careful होने का मैसेज दिया है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.57 लाख से ज्यादा लोग लाइव पर देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा, साथ ही डॉ. जगदीश चंद्र की कई भविष्यवाणियां भी सच साबित हुई जो कि उन्होंने पिछले जेसी शो के दौरान की थी वह भी काफी वायरल है, शायद इसीलिए जगदीश चंद्र को द मैन ऑफ प्रिडिक्शन भी कहा जाने लगा है। पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन