Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टाइम्स इंटरनेट ने 3 दिन में 120 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला

टाइम्स इंटरनेट (Times Internet) ने बीते 3 दिनों में 120 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. ये लोग टाइम्स ग्रुप के डिजिटल डिवीजन- idiva, mensxp, crickbuzz से जुड़े थे. इससे पहले टाइम्स ग्रुप ने अगस्त महीने में 100 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला था. अब दूसरी बार छंटनी हुई है.

बताया जा रहा है कि टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड की तरफ से सभी निकाले गये लोगों को निकाले जाने की तारीख से 3 महीने का भुगतान किया है. जिसके बाद उनकी आधिकारिक मेल आईडी बंद कर दी गई है.

इनपुट है कि छंटनी की शुरूआत 13 दिसंबर बुधवार को ET स्पॉटलाइट के पांच कर्मचारियों को निकालने के साथ हुई थी. ET स्पॉटलाइट, इकोनॉमिक टाइम्स की शाखा है. छंटनी की वजह ET स्पॉटलाइट का कमाई नहीं कर पाने को बताया गया है.

मीडिया आउटलेट न्यूजलांड्री के मुताबिक टीआईएल के एक अधिकारी ने इस सिलसिले में कहा कि, ‘किसी को इसकी जानकारी नहीं थी. हर कोई आश्चर्य में था. उन्होंने बिना किसी को सूचित किये लोगों को फोन कर बुलाया और गोपनीय तरीके से छंटनी शुरू कर दी.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन