Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कनाडा पहुंचा टाइम्स नेटवर्क, इस नंबर पर दिखेंगे टाइम्स नाउ नवभारत और ET NOW

टाइम्स नेटवर्क ने अपने दो प्रमुख चैनलों—ET NOW और टाइम्स नाउ नवभारत—को कनाडा के Rogers Xfinity TV प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत कर लिया है। यह कदम Ethnic Channels Group (ECG) के साथ एक नई वितरण साझेदारी के तहत उठाया गया है, जो विश्व स्तर पर एक अग्रणी बहुसांस्कृतिक ब्रॉडकास्टर के रूप में जाना जाता है।

इनपुट है कि कनाडावासी ET NOW (चैनल नंबर 2651) और टाइम्स नाउ नवभारत (चैनल नंबर 2696)—पर देख सकेंगे।

इस विस्तार का उद्देश्य वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय को उच्च गुणवत्ता वाली, विश्वसनीय और प्रासंगिक समाचार सेवा प्रदान करना है। Rogers द्वारा अंतरराष्ट्रीय चैनलों की नई रेंज में ET NOW और टाइम्स नाउ नवभारत को जोड़ने से कनाडा में भारतीय दर्शकों को भारत से जुड़ी आर्थिक और सामाजिक हलचलों से जुड़ाव बना रहेगा। फिलहाल Rogers के ग्राहक 17 जून तक इन चैनलों का फ्री प्रीव्यू देख सकते हैं, जिसके बाद वे इन चैनलों या संबंधित थीम पैक्स को सब्सक्राइब कर सकेंगे।

ET NOW, टाइम्स नेटवर्क का प्रमुख अंग्रेजी भाषा का बिजनेस न्यूज चैनल है, जो ‘Rise With India’ की फिलॉसफी पर आधारित है। यह भारत की अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप्स, शेयर बाजार और उद्यमिता से जुड़ी गहराई से रिपोर्टिंग करता है। इसके लोकप्रिय शोज़ जैसे ‘द मार्केट’, ‘द मनी शो’, ‘स्टार्टअप सेंट्रल’ और ‘बाय नाउ सेल नाउ’ भारतीय प्रवासी समुदाय को बाजार की अहम जानकारी और निवेश संबंधित अपडेट्स मुहैया कराते हैं।

वहीं, टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी भाषी दर्शकों के लिए समर्पित चैनल है, जो धारदार और असरदार पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। इसके चर्चित कार्यक्रमों जैसे ‘न्यूज़ की पाठशाला’, ‘सवाल पब्लिक का’ और ‘ओपिनियन इंडिया का’ को कनाडा में रहने वाले हिंदी भाषी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस मौके पर टाइम्स नेटवर्क के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीओओ जगदीश मुलचंदानी ने कहा, “Rogers Xfinity TV पर हमारी उपस्थिति और Ethnic Channels Group के साथ यह साझेदारी हमारे अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल हमें कनाडा में भारतीय मूल के दर्शकों तक गुणवत्तापूर्ण समाचार पहुंचाने में मदद करेगी और टाइम्स नेटवर्क को एक ग्लोबल मीडिया ब्रांड के रूप में और मजबूती देगी।”

Ethnic Channels Group के को-फाउंडर और सीईओ स्लावा लेविन ने कहा, “आज के ध्यान खींचने वाले मीडिया युग में तथ्य और फर्जी खबरों में फर्क करना बेहद जरूरी है। हमें गर्व है कि हम ET NOW और टाइम्स नाउ नवभारत को कनाडा के दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। ECG अपने चैनल पोर्टफोलियो का विस्तार कर कनाडा सहित वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन