देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में टाइम्स आफ इंडिया अखबार वाले टाइम्स नेटवर्क के करीब छह कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद से टाइम्स ग्रुप में हड़कंप है। मुंबई नगर महापालिका की टीम टाइम्स बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रही है।
टाइम्स नेटवर्क का कमला मिल्स स्थित लोअर परेल में अपना कार्यालय है, जिसमें मिरर नाउ, ईटी नाउ और टाइम्स नाउ हैं। टाइम्स नेटवर्क के करीब छह कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर फिलहाल कार्यालय को सील कर दिया गया है।
रक्षा दृष्टि से महानगरपालिका की ओर से पूरे कार्यालय परिसर का सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। इस मसले पर टाइम्स ग्रुप का कहना है कि उनके कर्मचारी खबर संकलन और संपादकीय एसाइनमेंट के चलते लॉकडाउन के दौरान भी फील्ड में रहे, जिससे चलते वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। डब्ल्यूएचओ व सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।