Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राष्ट्रीय सहारा बनारस यूनिट हेड देवकी का लखनऊ तबादला, सुब्रत राय तिहाड़ में लेंगे मैनेजरों व संपादकों की बैठक

राष्ट्रीय सहारा अखबार से खबर है कि बनारस यूनिट के हेड देवकी नंदन मिश्रा का लखनऊ तबादला कर दिया गया है. उन्हें जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से संबद्ध किया गया है. इस बीच, एक अन्य सूचना के मुताबिक सहारा के लखनऊ के एचसीबीएल (हिंदुस्तान कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड) बैंक में भगदड़ मचने का बड़ा कारण खुद सहारा के ही कई बड़े पदाधिकारी हैं. जब इन्हें 17 अप्रैल को आरबीआई की टीम के छापे की जानकारी मिली तो सबने फौरन अपना अपना पैसा निकालने के लिए दौड़ लगा दी. साथ ही इन लोगों ने अपने परिचितों को भी पैसे निकाल लेने की सलाह दी. इस तरह देखते ही देखते बात फैल गई और इस बैंक के आफिस के सामने पैसे निकालने वालों की लंबी कतार लग गई. बाद में आरबीआई ने इस बैंक पर रोक लगा दी लेकिन इससे पहले सहारा वाले और इनके परिचितों ने बैंक से अपना पैसा निकाल लेने में सफलता हासिल कर ली थी.

तीसरी खबर ये है कि 22 अप्रैल को सहारा श्री सुब्रत राय तिहाड़ जेल में अपने सहारा मीडिया के मैनेजरों व संपादकों की बैठक लेंगे. सूत्रों के मुताबिक सुब्रत राय को अपनी संपत्ति बेचने के लिए डील की खातिर जो मीटिंग हाल दिया गया है, वहां अब सहारा की आंतरिक मीटिंग होने लगी है. इस तरह सुब्रत राय का जेल में होना या न होना, दोनों स्थिति बराबर हो गई है. भड़ास को सूत्रों ने बताया कि 22 अप्रैल को टीजे (तिहाड जेल) में सुब्रत राय ऑल इंडिया सहारा के स्थानीय संपादकों व मैनेजरों और टीवी चैनलों की मीटिंग लेंगे. इस बैठक को लेकर संपादक व मैनेजर लोग इन दिनों दिन रात होमवर्क करने में लगे हैं.

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. mini

    April 22, 2015 at 5:19 am

    आज सहारा को बेसहारा करने मैं बड़े बड़े अधिकारियो का ही हाथ है. उन्ही की लूट के कारण सहारा की यह हालत हुई है

  2. birendr

    April 28, 2015 at 2:19 am

    सहारा के बड़े पदाधिकारी सदा छोटे कर्मचारियो पर शोषण का नजरिया रखते थे । सहारा श्री भले सहारा को परिवार कहे लेकिन हकीकत कुछ दूसरी है । बड़े अधिकारिओ का बड़ा वेतन और काम कुछ नहीं । छोटे कर्मचारियो के खून पसीने की भी कोई कीमत नहीं । इसी पाप का परिणाम है की सहारा श्री जेल मे है ॰

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन