Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

TV9 Bharatvarsh ने स्टिंग करके बीजेपी की बखिया उधेड़ दी!

हमारे बहुत सारे दोस्त हैं, रिश्तेदार हैं, जो तमाम दलील देने के बाद भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि मोदी का जादू कम हुआ है। वे अब भी भारतीय जनता पार्टी को पवित्र और पावन मानते हैं। गंगाजल की तरह। कई तो मोदी और उनकी पार्टी की आलोचना के लिए मुझे अपनी मित्र सूची से निकाल भी चुके हैं। लेकिन क्या है न, कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता।

अभी दो दिन पहले जिस TV9 Bharatvarsh की शुरुआत के मौक़े पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी और माननीय बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुभकामनाएं देकर आये थे, उसी TV9 Bharatvarsh ने आज एक स्टिंग करके बीजेपी की बखिया उधेड़ कर रख दी।

राजस्थान के भरतपुर सहित देश के कई लोकसभा क्षेत्रों के सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैलियों में जो भीड़ दिखती है, वह पैसे देकर जुटायी जाती है। चुनाव के लिए कालाधन एंबुलेंस में आता है। गाड़ी और शराब पर लाखों में कालाधन फूंका जाता है। यह सब होता है हवाला के जरिये।

भारतीय राजनीति के इतिहास में इतने व्यवस्थित तरीके से पहली बार चुनावों में कालाधन का इस्तेमाल बीजेपी ने किया है। अमित शाह इसके मास्टर खिलाड़ी हैं। यही वजह है शायद कि शाह मोदी के इतने क़रीबी हैं, जितनी कोई पत्नी भी नहीं होतीं। सच सामने है, फ़ैसला आपको लेना है। नमूना वीडियो देखिए। ऐसे बहुत सारे स्टिंग देखने के लिए TV9 Bharatvarsh के यूट्यूब चैनल पर भी जा सकते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार अविनाश दास की एफबी वॉल से.

https://youtu.be/TOvti1XdDVY
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन